Navjot Kaur Sidhu: चुनाव से पहले नवजोत कौर ने किया नई पार्टी का ऐलान, कांग्रेस कमेटी से बाहर होने के बाद उठाया बड़ा कदम

चुनाव से पहले नवजोत कौर ने किया नई पार्टी का ऐलान, कांग्रेस कमेटी से बाहर होने के बाद उठाया बड़ा कदम

डिजिटल डेस्क, चंड़ीगढ़। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं उससे पहले राज्य की सियासत सातवें आसमान पर है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने सोमवार (6 अप्रैल) देर रात एक नए राजनीतिक दल 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' (BRP) का ऐलान किया। उनके इस कदम से राज्य में सियासत की बयार तेज हो गई है।

पार्टी का ऐलान के बाद नवजोत ने क्या कहा?

डॉ. नवजोत कौर सिद्दू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई पार्टी बनाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा वह लंबे समय से इंतजार कर रही थीं कि अपनी पार्टी का ऐलान कर सकें। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प पर काम कर रही हैं, और अपना जीवन अपने देश के लिए समर्पित करना चाहती हैं, इसलिए इस पार्टी का ऐलान किया गया है। कौर ने कहा कि वह पंजाब को उसकी पुरानी पहचान और गौरव मई दर्जा दिलाने के लिए काम करेंगी।

पार्टी का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा यहां लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारा, न्याय और स्वतंत्रता मिलेगी। नवजोत कौर ने फोटो साझा करते हुए लिखा, हम राजनीतिक नेताओं के वर्तमान प्रदर्शन देखने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर एक विकल्प पर काम कर रहे हैं। हम अपना जीवन देश को बनाने में लगाना चाहते हैं, ताकि जनता को वह सब वापस मिल सके जिसके वह हकदार हैं। मैं प्रत्येक राज्य में न्याय, शांति और प्रेम के माध्यम से उच्च चेतना की ऊर्जा से कार्य करने के लिए पूरी तरह से दृढ़ संपल्पित हूं, जो वाहेगुरु जी हमसे चाहते हैं, उसे पूरा करना है।

Created On :   7 April 2026 10:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story