लोगों का इंतजार जल्द होगा खत्म: यूपी में SIR की प्रक्रिया लगभग पूरी, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, जरूर चेक करें अपना नाम

यूपी में SIR की प्रक्रिया लगभग पूरी, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, जरूर चेक करें अपना नाम
SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी होगी। अधिकारियों ने जांच पूरी कर ली है। इसके अलावा राजनीतिक दलों को भी सूची दी जाएगी।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को सही और अपडेट बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया गया था। अब यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और लोग अंतिम सूची का इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जानकारी दी है कि 10 अप्रैल 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इस सूची के जरिए लोग अपने नाम की पुष्टि कर सकेंगे। चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि हर योग्य व्यक्ति का नाम सूची में सही तरीके से शामिल हो और कोई गलती न रहे। साथ ही, फर्जी वोटर्स का नाम लिस्ट में मौजूद न हो।

अंतिम सूची की तारीख घोषित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी होगी। इसके लिए पहले एक अहम बैठक की गई थी। इस बैठक में सभी जरूरी तैयारियों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि सूची में कोई गलती न हो और सब कुछ समय पर तैयार हो जाए।

मथुरा में समीक्षा बैठक

नवदीप रिणवा सोमवार को मथुरा पहुंचे थे। वहां उन्होंने जिला अधिकारियों के साथ बैठक की और देखा कि काम ठीक तरह से हो रहा है या नहीं। बैठक में जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2026 को आधार तिथि मानकर यह पूरी प्रक्रिया की गई है। इसका मतलब है कि उसी तारीख के अनुसार मतदाता सूची तैयार की गई है।

राजनीतिक दलों की बैठक

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अंतिम सूची जारी करने से पहले सभी डाटा को अच्छे से जांच लिया जाए। जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक सभी राजनीतिक दलों की बैठक होगी। इस बैठक में उन्हें मतदाता सूची दी जाएगी और उसकी रसीद भी ली जाएगी। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहेगी।

Created On :   7 April 2026 10:45 AM IST

Tags

Next Story