कांग्रेस नेता की बढ़ी मुश्किलें: पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की छापेमारी, सीएम बिस्वा की पत्नी के पासपोर्ट से जुड़ा क्या है मामला?

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार (7 अप्रैल) को असम पुलिस ने उनके दिल्ली स्थित घर पर छापेमारी की है। यह पूरा मामला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा से जुड़ा हुआ है। दरअसल, कांग्रेस नेता ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम की पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। रिंकी सरमा की एफआईआर के बाद असम पुलिस ने यह कार्रवाई करने का कदम उठाया। पवन खेड़ा के घर ऐसे वक्त छापेमारी हुई है जब चुनाव के प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है सियासी गलियारों में तूफान मचा हुआ है। हालांकि, इस वक्त कांग्रेस नेता अपने घर पर मौजूद नहीं हैं।
यह भी पढ़े -भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, PM मोदी, मिथुन चक्रवर्ती समेत 40 नेताओं के नाम फाइनल
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि, पवन खेड़ा ने सीएम बिस्वा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट होने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि रिंकी सरमा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत में दो जगह की नागरिकता का कोई कानून नहीं है इसके बावजूद रिंकी सरमा के पास तीन पासपोर्ट कैसे हैं? कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सीएम की पत्नी की दुबई में 2 और अमेरिका में 1 संपत्तियां हैं जिसकी कीमत 52 से 53 जहार करोड़ रुपये है। इतनी संपत्ति होने के बावजूद सीएम ने चुनावी हलफनामें में इसकी जानकारी नहीं दी।
यह भी पढ़े -‘ईडी, CBI, NIA के बाद न्यायिक अधिकारी और अब CRPF...’, ममता के बयान पर BJP का पलटवार, TMC को बताया ‘भड़काऊ भाईजान कमेटी’
आरोपों को बताया गलत
हिमंत बिस्वा और उनकी पत्नी ने पवन खेड़ा के आरोपों का खंडन किया था। उनके मुताबिक, कांग्रेस नेता की तपस्या और फोटोशॉप में कमी रह गई। पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिंकी सरमा ने पनबाजार पुलिस स्टेशन (गुवाहाटी) में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, सीएम ने कांग्रेस नेता के खिलाफ डिफेमेशन का मामला दर्ज करने का ऐलान किया था। जानकारी के मुताबिक, नेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की 12 सेक्शन लगे हैं।
Created On :   7 April 2026 1:16 PM IST













