असम विधानसभा चुनाव 2026: पवन खेड़ा के आवास पर हुई छापेमारी से भड़कीं कांग्रेस, जयराम रमेश ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

पवन खेड़ा के आवास पर हुई छापेमारी से भड़कीं कांग्रेस, जयराम रमेश ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना
असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा हाई है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के तीन पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा हाई है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के तीन पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे। इसके बाद असम पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। असम पुलिस मंगलवार को दिल्ली स्थित पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची। हालांकि, वहां कांग्रेस प्रवक्ता नहीं मिले। इसके बाद वो कुछ सामान अपने साथ लेकर गई थी। असम पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम उन्हें कहीं से भी ढूंढ निकालेंगे।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'वह कल गुवाहाटी से भाग गए थे। मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है कि पुलिस उनके दिल्ली स्थित आवास पर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा।'

असम पुलिस की पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी को लेकर कांग्रेस पर की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जनहित में बुनियादी सवाल पूछने पर मेरे सहयोगी पवन खेड़ा को गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस अधिकारियों की पूरी फौज तैनात करना यह साबित करता है कि असम के मुख्यमंत्री परेशान, हताश और डरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यह उचित प्रक्रिया नहीं है, बल्कि एक तरह की बदले की कार्रवाई है, एक दबंग जो राज्य मशीनरी का इस्तेमाल करके विपक्ष की आवाज़ को दबा रहा है, जो उसके कई काले कारनामों को उजागर कर रहा है। जो लोग डराते-धमकाते हैं, वे असल में डरे हुए होते हैं और उनके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ होता है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि मुख्यमंत्री को आसन्न हार का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग पासपोर्ट कैसे हैं? उनको तीन पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? क्या वे कोई अपराधी हैं? हिमंता बिस्वा सरमा के पास के भी एक से ज्यादा पासपोर्ट मौजूद हैं? क्या वे असम चुनाव हारने के बाद कहीं भागने की तैयारी में हैं?

उन्होंने कहा, 'हिमंता बिस्वा सरमा की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, लेकिन उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं, कैसे? भारत के कानून के हिसाब से आप दोहरी नागरिकता नहीं रख सकते तो क्या रिंकी भुइयां सरमा भारत का पासपोर्ट भी रखती हैं? क्या देश के गृहमंत्री अमित शाह को ये जानकारी थी कि उनके दत्तक पुत्र की पत्नी 3 पासपोर्ट रखती हैं? गृहमंत्री अमित शाह जवाब दें- क्या वो SIT बिठाकर इस मामले की जांच कराएंगे?'

Created On :   7 April 2026 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story