असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे साबित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच के सिलसिले में असम पुलिस पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिले।

गुवाहाटी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे साबित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच के सिलसिले में असम पुलिस पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिले।

मीडिया से बातचीत में सीएम सरमा ने कहा कि जिन तीन देशों का जिक्र आरोपों में किया गया था, उन सभी सरकारों ने इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के झूठ अब पूरी तरह उजागर हो चुके हैं। तीनों देशों ने पवन खेड़ा के आरोपों को नकार दिया है।”

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि पूछताछ से बचने के लिए पवन खेड़ा संभवतः हैदराबाद भाग गए हैं।

दरअसल कांग्रेस पार्टी ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं। इस पर सरमा और उनके परिवार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। सीएम की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। मंगलवार को असम पुलिस ने दिल्ली में पवन खेड़ा के आवास पर छापा मारा।

इससे पहले, सोमवार सीएम सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वे इस मुद्दे पर पवन खेड़ा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि जो दस्तावेज वायरल हो रहे हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं और उनमें कई गड़बड़ियां हैं।

सरमा ने कहा कि दुबई की जमीन से जुड़े जो कागज दिखाए जा रहे हैं, उनका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे दुबई के आधिकारिक लैंड रिकॉर्ड पोर्टल के जरिए तथ्यों की खुद जांच करें। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह खारिज हो चुके हैं।

कांग्रेस लगातार इन मुद्दों को उठा रही है और सरमा सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। गौरव गोगोई ने भी सोमवार अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर रिनिकी भुइयां सरमा के पास दुबई का गोल्डन वीजा होने का आरोप लगाया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 2:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story