3एम इंडिया का दूसरी तिमाही में मुनाफा 17.2 प्रतिशत घटकर 158 करोड़ रुपए हुआ, शेयर 10 प्रतिशत फिसला

3एम इंडिया का दूसरी तिमाही में मुनाफा 17.2 प्रतिशत घटकर 158 करोड़ रुपए हुआ, शेयर 10 प्रतिशत फिसला
3एम इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को तिमाही नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 17.2 प्रतिशत घटकर 158 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 191 करोड़ रुपए था।

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। 3एम इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को तिमाही नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 17.2 प्रतिशत घटकर 158 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 191 करोड़ रुपए था।

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री और अन्य परिचालन से आय सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 1,452 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 1,266 करोड़ रुपए थी।

तिमाही आधार पर कंपनी की बिक्री 2.1 प्रतिशत बढ़ी है। यह वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 1,423 करोड़ रुपए थी। वहीं, तिमाही आधार पर मुनाफा 32 प्रतिशत घटा है, जो कि जून तिमाही में 233 करोड़ रुपए था।

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत कम होकर 234 करोड़ रुपए हो गया। जून तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीडीए 268 करोड़ रुपए था।

विभिन्न सेगमेंट में कंपनी ने ट्रांसपोर्टेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स में 23.4 प्रतिशत, कंज्यूमर सेगमेंट में 19.5 प्रतिशत, सेफ्टी और इंडस्ट्रियल में 11.8 प्रतिशत और हेल्थकेयर में 4.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

नतीजों पर प्रबंध निदेशक असीम जोशी ने कहा कि कंपनी ने कमर्शियल और इनोवेशन में उत्कृष्टता पर लगातार ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक विकास हासिल किया है।

कंपनी ने यह भी घोषणा की कि नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कोंग साउ वाई एलिजाबेथ ने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा शुक्रवार को कामकाज के घंटे समाप्त होने के साथ प्रभावी हो जाएगा, क्योंकि वह 3एम ग्रुप के बाहर एक नए पेशेवर अवसर की ओर बढ़ रही हैं।

उन्होंने लिखा, "मैं आपको सूचित करना चाहती हूं कि मैंने 6 नवंबर, 2026 को भारत में कामकाज के घंटे समाप्त होने के साथ 3एम इंडिया लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है, क्योंकि मैं जल्द ही 3एम ग्रुप के बाहर एक नए पेशेवर अवसर की ओर जा रही हूं।"

इसके परिणामस्वरूप, वह बोर्ड की उन सभी समितियों से भी हट जाएंगी, जिनकी वह सदस्य हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story