Himachal Ambulance Workers Protest: हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिवालय के बाहर पांच दिनों का धरना प्रदर्शन, एंबुलेंसकर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश की आपातकाल स्थिति में सेवाएं देने वाली 108 और 102 एंबुलेंस से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर है। इसकी वजह से राज्यभर में एंबुलेंस सेवाओं पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इस हड़ताल की शुरुआत बीती रात 8 बजे से हुई थी, जो अगले पांच दिनों तक चलने वाली है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर राजधानी शिमला में राज्य सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। जो सीटू के बैनर तले किया जा रहा है। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जा रही है।
यह भी पढ़े -हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवलर अचानक फिसलकर नाले में गिरी, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कब तक चलेगी हड़ताल?
यूनियन के बताया कि यह हड़ताल कुल 132 घंटे यानी 11 अप्रैल तक चलने वाली है। इस प्रदर्शन का असर अभी से प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर मरीजों और उनके परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। खासकर आपातकालीन स्थिति में लोगों की चिंता बढ़ी हुई नजर आ रही है।
इन मांगों को लेकर कमर्चारियों की हड़ताल?
एंबुलेंस कर्मचारियों को कहना है कि उनपर काफी समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों की मांग है कि उनका न्यूनतम वेतन लागू करना, नौकरी से निकले गए कर्मचारियों को दोबार बुलाना, श्रम कानूनों और कोर्ट के आदेशों को जमीन पर लागू करना जैसी कई मांगे शामिल है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कंपनी पर प्रताड़ना करने का आरोप भी लगाया है।
यह भी पढ़े -हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, 10 अप्रैल के बाद जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
हड़ताल पर यूनियन महासचिव ने क्या कहा?
यूनियन के महासचिव बालक राम का इस प्रदर्शन पर कहना है कि एंबुलेंस में सेवाएं देने वाले कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगे उठाता आ रहा है। इसके बाद भी सरकार और कंपनी के तरफ से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनका समाधान जल्द नहीं किया गया तो यह आंदोलन और तेज हो जाएगा।
Created On :   6 April 2026 8:17 PM IST












