रोंगटे खड़े करने वाला बरेली हादसा: ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खोया, सड़क किनारे खड़े टैंकर से हुई टक्कर, पांच लोगों की मौके पर मौत, फंसे घायलों को ऐसे निकाला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दर्दनाक सड़क हादासा सामने आया है। यहां के सीबीगंज के परधोली गांव के पास रविवार को सड़क किनारे खड़े टैंकर से एक बोलेरो टकरा गई। इस घटना में मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
ड्राइवर ने गाड़ी पर खोया कंट्रोल
जानकारी के मुताबिक, बोलेरो राजधानी लखनऊ की तरफ से आ रही थी। अचानक ड्राइवर अपना गाड़ी पर कंट्रोल खो बैठा और सड़क किनारे खड़े टैंकर से टक्कर हो गई। यह हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो के आगे के हिस्से का परखच्चे उड़ गए। इस दौरान गाड़ी में सवार लोग अंदर ही फंस गए और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई।
इस घटना के बाद मौके आसपास लोगों ने राहत और कार्य शुरू किया। भीड़ में मौजूद लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया। वहीं, पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही मौके रेक्स्यू टीम के साथ पहुंची। फिर कटर की सहायता से गाड़ी के कुछ हिस्से काटकर घायलों को बार निकालने का काम किया।
यह भी पढ़े -हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैवलर अचानक फिसलकर नाले में गिरी, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इन लोगों की हुई पहचान
बताया जा रहा है कि घायलों में वाहन चालक प्रिंस और दो बच्चे शामिल है। सभी तुरंत एंबुलेंस के जरिए मिनी बाईपास स्थित नवोदय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कुछ घायलों की हालात नाजुक बताई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि इस हादसे में मनमोहन सिंह, सिकन्दर, साहबजाद खान और मुमताज के नाम से पहचान हुई है, जबकि एक की पहचान अभी नहीं हुई है।
सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शुरुआती जांच में बोलेरो की तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही हादसे में पांच लोगों की मौत होने से पास के गांव के लोग सदमे में है।
Created On :   5 April 2026 10:15 PM IST













