Delhi Assembly Incident: दिल्ली विधानसभा में कार लेकर घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी RTO में रजिस्टर्ड है गाड़ी

दिल्ली विधानसभा में कार लेकर घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी RTO में रजिस्टर्ड है गाड़ी
दिल्ली विधानसभा परिसर में घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है। वह घटना के बाद एक गुलदस्ता छोड़कर भाग निकला था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा परिसर में घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है। वह घटना के बाद एक गुलदस्ता छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसके हाथ में गुलदस्ता और कंधे पर एक काले कलर का बैग नजर आ रहा है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जब एक गाड़ी तेज गति से आई और सीधे विधानसभा का बैरिकेड तोड़कर भीतर घुस गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 पर एक सफेद कलर की टाटा सिएरा कार बहुत तेज गति से पहुंची। इतना ही नहीं गाड़ी बैरिकेड के पास भी नहीं रूकी और उसे तोड़कर सीधे परिसर में घुस गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग घबरा गए और जोर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। यह भी बताया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के स्पीकर को पिछले कुछ दिनों में तीन बार मेल के माध्यम से धमकियां भी मिली थीं। इसकी जानकारी पहले है ही दिल्ली पुलिस को दी गई थी। वहीं, आज इतनी बड़ी घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

स्पीकर की कार में छोड़ा गुलदस्ता

गाड़ी विधानसभा परिसर में घुसी इसके बाद वहां पर स्पीकर की खड़ी गाड़ी में एक गुलदस्ता छोड़कर शख्स निकल गया। यहां से निकलने के बाद फिर लौटकर आया और फिर बैरिकेड को टक्कर मारकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सिर्फ पांच मिनट के दौरान हुई है। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी संदिग्ध गाड़ी की तरफ दौड़ा भी था, लेकिन वह तेज रफ्तार से बाहर निकल गई।

कौन है वह शख्स?

इस घटना के करीब दो घंटे के बाद संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे दिल्ली के रूपनगर इलाके से गाड़ी समेत पकड़ा है। पुलिस ने उसकी पहचान सरबजीत सिंह के नाम से की है। बताया जा रहा है कि ये गाड़ी उत्तर प्रदेश आरटीओ में रजिस्टर्ड है।

Created On :   6 April 2026 7:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story