Rajasthan Accident News: जयपुर में मैथलान से भरा टैंकर पलटा, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, एतिहातन के तौर पर इलाके को कराया खाली

जयपुर में मैथलान से भरा टैंकर पलटा, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, एतिहातन के तौर पर इलाके को कराया खाली
राजस्थान से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजधानी जयपुर में एक बार फिर केमिकल भरा टैंकर पलट गया है। यह घटना सोमवार को दोपहर के समय की बताई जा रही है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजधानी जयपुर में एक बार फिर केमिकल भरा टैंकर पलट गया है। यह घटना सोमवार को दोपहर के समय की बताई जा रही है। जो रान्ग साइड से आ रही थार को बचाने के चक्कर में टैंकर पलट गया है। इसके पलट जाने के बाद मैथलान का रिसाव होने लगा। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वहीं एहतियातन के तौर पर क्षेत्र को खाली भी कराया गया।

घटना के बाद आवागम बांधित

टैंकर के पलट जाने के बाद एक तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया गया। इसके अलावा दूसरी लाइन से भी वाहन गिनते के ही निकल रहे थे। इस घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस समते दूसरे विभागों की टीमें पहुंच गई। इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को वापस खड़ा करने का प्रयास किया गया।

मेथेनॉल रिसाव की वजह से हड़कंप

मेथेनॉल से भार टैंकर पलट जाने के कुछ देर बाद रिसाव शुरू होने लगा। वहीं, इस घटना की वजह से इलाके में हड़कंप भी मच गया था। यह हादसा नेशनल हाईवे 48 के जयपुर अजमेर हाईवे का बताया जा रहा है। हालांकि, सरकारी अमले की टीमें हालात को सामान्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

सिविल डिफेंस की टीम भी राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे के बाद थार सवाल लोग गाड़ी के साथ घटनास्थल से भाग निकले।

Created On :   6 April 2026 11:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story