US-Iran War: ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया, एक्स पर ट्वीट कर बताया शर्मनाक

ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया, एक्स पर ट्वीट कर बताया शर्मनाक
मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध को आज 39 दिन बीत चुके हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान को अब तक की सबसे बड़ी धमकी दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध को आज 39 दिन बीत चुके हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान को अब तक की सबसे बड़ी धमकी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट में लिखा था कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा। इसे लेकर राज्यसभा की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सभ्यताएं सिर्फ शासन व्यवस्थाओं तक सीमित नहीं होती हैं। ये उन लोगों की सामूहिक शक्ति होती हैं जिन्होंने संघर्ष किया और जिंदा रहे। जिन्होंने दृढ़ता दिखाई और अपनी कहानी सुनाई। किसी को भी यह नहीं मानना ​​चाहिए कि वे अपनी शक्ति के बल पर यह तय कर सकते हैं कि कौन सी सभ्यता जीवित रहेगी और कौन सी समाप्त। वैसे, सभ्यताएं इस अहंकार से भी बच निकली हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के लिए धमकी भरे लहजे में कहा, " आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। मैं नहीं चाहता ऐसा हो लेकिन शायद ऐसा होगा। आज की रात दुनिया के इतिहास के लिए जटिल है। जो भी होगा उसे वापस नहीं लाया जा सकेगा।" अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी पर ईरान ने दो टूक जवाब देते हुए कहा, "न सीजफायर करेंगे न सरेंडर। अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जंग जारी रहेगी।" प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रंप की धमकी को 'शर्मनाक' करार दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "इस तरह की सरासर खुली धमकियों के साथ भला कोई कैसे शांति स्थापित कर सकता है?"

अमेरिका ने ईरान पर की एयरस्ट्राइक

अमेरिका ने अल्टीमेटम देने से पहले ईरान पर एयर स्ट्राइक की थी। इस दौरान ईरान के रेल नेटवर्क और पुलों को निशाना बनाया गया था। इसके जवाब में ईरान ने UAE और कुवैत पर अटैक किया है।

Created On :   7 April 2026 11:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story