पश्चिम बंगाल में 4 मई को सीएम ममता बनर्जी जाएंगी, भाजपा आएगी केशव प्रसाद मौर्य
बर्धमान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 4 मई को भाजपा की सरकार आ रही है और सीएम ममता बनर्जी की विदाई तय है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मंगलवार को पश्चिम बंगाल में थे, जहां उन्होंने बर्धमान दक्षिण, बर्धमान उत्तर, भातर, गल्सी, खंडाघोष, रैना, जमालपुर तथा मेमारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता को अब ज्यादा दिनों तक टीएमसी के कुशासन को नहीं झेलना होगा। 4 मई ममता बनर्जी के जाने का समय है और बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के नाम पर एक हत्यारी सरकार है। इसने लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया है। टीएमसी के गुंडे अब न तो बूथ लूट पाएंगे और न ही लोगों को डरा-धमका पाएंगे। पश्चिम बंगाल के मतदाता अब अपने अधिकारों का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करेंगे। बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास होगा।
डिप्टी सीएम ने सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घबराहट में हैं। वह जानती हैं कि वोटिंग के बाद, जब 4 मई को नतीजे घोषित होंगे, तो 'दीदी' पश्चिम बंगाल में सत्ता को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगी। पिछले 15 वर्षों में उन्होंने राज्य को बर्बाद कर दिया है। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया जा रहा है। टीएमसी के गुंडों द्वारा जो बूथों को लूटा जाता है और भय का माहौल बनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि वोटरों और लोगों को बचाने के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। बंगाल की जनता को भाजपा से प्यार है और बंगाल को विकास की मुख्यधारा में लाना हमारा लक्ष्य है।
बता दें कि मंगलवार को भाजपा के कई प्रत्याशियों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन दाखिल किया। 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में मतदान कराए जाएंगे। 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 April 2026 10:17 PM IST












