हमने बंगाल की जनता को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र जारी किया गुलाम अहमद मीर

हमने बंगाल की जनता को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र जारी किया गुलाम अहमद मीर
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने महिलाओं को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पार्टी ने बंगाल की जनता को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र जारी किया है।

कोलकाता, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने महिलाओं को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पार्टी ने बंगाल की जनता को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र जारी किया है।

कोलकाता में गुलाम अहमद मीर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर लोग कोई सुझाव देते हैं तो उसका पालन करना और उसे लागू करना हमारी जिम्मेदारी है। जैसा कि मैंने कहा, हमने किसी किताब की नकल नहीं की है। हमने पिछले घोषणा पत्र की पुरानी बातों को ही नए रूप में पेश नहीं किया है। इस नई जानकारी के आधार पर आज के दौर के हिसाब से पश्चिम बंगाल के युवा, बुजुर्ग, भाई-बहन, व्यापारी और मजदूर के मन में क्या था? उसे देखते हुए घोषणा पत्र जारी किया है।

उन्होंने कहा कि हमने उन सभी बातों को पांच गारंटियों में संक्षेप में पेश किया है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने पर गुलाम अहमद मीर ने कहा कि यह लोगों की भी राय थी। यह किसी गुलाम अहमद मीर या किसी शुभंकर सरकार का फैसला नहीं है। हम पिछले एक साल से लगातार लोगों से बातचीत कर रहे हैं। हमने उन्हें कई विकल्प दिए। हमने कार्यकर्ताओं से विकल्पों के बारे में पूछा, किसी बंद कमरे में नहीं पूछा गया। कार्यकर्ताओं को हमने जो विकल्प दिया, उस आधार पर पूछा कि आप कौन सा विकल्प चाहते हैं। सबकी एक ही राय सामने आई कि हमें अपनी ताकत पर चुनाव लड़ना चाहिए, हमें अपना कैडर बनाना चाहिए और हमें अपना नेतृत्व तैयार करना चाहिए। बंगाल में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अकेले चुनाव लड़ना जरूरी है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम बहुत दिनों के बाद बंगाल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां के लोगों को एक नया विकल्प देने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा घोषणा पत्र ‘जनता के लिए राहत’ और ‘बंगाल के विकास’ को ध्यान में रखकर बनाया गया है। महिलाओं को 2000 रुपए महीना, किसानों को 15000 रुपए सालाना, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, युवाओं के लिए रोजगार, हर जिले में एआई सेंटर की योजना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 10:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story