आईपीएल 2026 बारिश के बाद जायसवाल-सूर्यवंशी का तूफान, सिर्फ 11 ओवरों में आरआर ने बनाए 150 रन

आईपीएल 2026 बारिश के बाद जायसवाल-सूर्यवंशी का तूफान, सिर्फ 11 ओवरों में आरआर ने बनाए 150 रन
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) को जीत के लिए 11 ओवरों में 151 रन का टारगेट दिया है। मंगलवार को यह मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

गुवाहाटी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) को जीत के लिए 11 ओवरों में 151 रन का टारगेट दिया है। मंगलवार को यह मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

बारिश के चलते टॉस 9 बजकर 55 मिनट पर हुआ। मुकाबले में 9-9 ओवरों की कटौती की गई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यशस्वी जायसवाल के साथ वैभव सूर्यवंशी बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे।

यशस्वी जायसवाल ने आरआर को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ 4 चौके और 1 छक्का (कुल 22 रन) लगाया। जायसवाल ने सूर्यवंशी के साथ महज 5 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की। सूर्यवंशी 14 गेंदों में 5 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ध्रुव जुरेल, जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 4 रन जुटा सके। जुरेल 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। यहां से जायसवाल ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की।

रियान पराग ने 10 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। इसके बाद जायसवाल ने शिमरोन हेटमायर के साथ 13 गेंदों में 29 रन की अटूट साझेदारी करते हुए 11 ओवरों की समाप्ति में टीम को 150/3 के स्कोर तक पहुंचाया। जायसवाल 32 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने 6 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से गजनफर ने 21 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान पर उतरी है।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा के साथ यह मैच खेल रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 11:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story