US-Iran War: ‘अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की ईरान को वॉर्निंग के बाद भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

‘अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की ईरान को वॉर्निंग के बाद भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध और भी ज्यादा आक्रामक हो सकती है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज न खोलने पर बड़ी धमकी दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध और भी ज्यादा आक्रामक हो सकती है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज न खोलने पर बड़ी धमकी दी है। इस बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारत के नागरिकों से कहा है कि वे अगले 48 घंटों तक जहां है, वहीं रहे। एडवायजरी में यह भी कहा गया है कि लोग घर के अंदर रहें और सभी बिजली और सैन्य प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहें।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को न खोलने पर ईरान में बड़े हमले की चेतावनी दी है। इस बीच भारत सरकार ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारत के नागरिकों से कहा है कि वे अगले 48 घंटों तक जहां है, वहीं रहे। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि लोग घर के अंदर रहें और सभी बिजली और सैन्य प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहें।

एडवाइजरी में कहा गया, ‘जो लोग भारतीय दूतावास की ओर से बुक किए गए होटलों में ठहरे हुए हैं, वे वहीं अंदर ही रहें और वहां मौजूद दूतावास की टीमों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें।’

दूतावास ने शेयर किए इमरजेंसी संपर्क सूत्र

भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में चार इमरजेंसी नंबर और ईमेल भी साझा किए है। जिनमें- +989128109115, +989128109102, +989128109109, +989932179359 मोबाइल नंबर्स शामिल हैं और cons।tehran@mea।gov।in ईमेल आईडी है।

Created On :   7 April 2026 9:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story