US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी हमलों के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका के साथ सभी बातचीतों पर लगाई रोक!

मिडिल ईस्ट में जारी हमलों के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका के साथ सभी बातचीतों पर लगाई रोक!
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमले तेज हो गए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नाम लिए बगैर बड़ा बयान जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमले तेज हो गए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नाम लिए बगैर बड़ा बयान जारी किया है। ट्रंप का कहना है कि आज रात को एक सभ्यता हमेशा के लिए समाप्त होने वाली है, जिसमें खार्ग द्वीप समेत ईरान के ब्रिज, रेवले लाइन पर अमेरिका-इजरायल की तरफ से हमले लगातार जारी है। इस बीच खबर मिली है कि ईरान ने अमेरिका के साथ सभी राजनयिक रिश्तें तोड़ दिए हैं।

बताया जा रहा है कि तेहरान ने वॉशिंगटन के साथ अपने सभी राजनयिक और अप्रत्यक्ष बातचीत के चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके अलावा अमेरिका के साथ सभी संदेशों के आदान-प्रदान पर भी रोक लगा दी है।

ईरान के साथ बातचीत जारी- अमेरिका

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि वे ईरान के संपर्क में बने हुए हैं। ईरान के साथ हुई बातचीत सकारात्मक रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी किस्मत अच्छी रही तो आज का दिन समाप्त होते-होते कुछ अच्छे नतीजे आने वाले हैं। वहीं, ट्रंप की इस धमकी पर दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने बताया कि अमेरिका और उसके सहयोगियों को ईरान की प्राचीन सभ्यता की ओर से ऐसा जबाव मिलने वाला है, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे।

तुर्की में ईरान के दूतावास ने भी ट्रंप की इस धमकी पर हमला किया है। उनका कहना है कि सिकंदर ने जला दिया है। मंगोलों ने बर्बाद कर दिया है। इतिहास ने मजबूत परीक्षा ली है, लेकिन ईरान का वजूद फिर भी बनाया हुआ है। इसे समय नहीं मिटा सका, वह किसी मानसिक दिवालिए शख्स की धमकी से समाप्त नहीं होने वाला है।

इजरायली एयरपोर्स का हमला

ईरान का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब ट्रंप ने सीजफायर डील नहीं होने की वजह से धमकी दी थी। उनका कहना है कि एक पूरी सभ्यता हमेशा के लिए मिट जाएगी। बता दें कि इजरायली एयरफोर्स ने मंगलवार को ईरान में करीब 10 रेल लाइनों और ब्रिज को टारगेट किया है। इस दौरान अमेरिका ने सबसे बड़ा टारगेट खार्ग द्वीप पर किया है। यहां के तेल टर्मिनल पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक, ईरान अपना 90 फीसदी तेल यही से सप्लाई करता है।

Created On :   7 April 2026 10:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story