Iran-Israel War: 40 दिन बाद रुका ईरान-अमेरिकी का युद्ध, 2 हफ्ते के लिए सीजफायर की घोषणा, डेडलाइन से पहले कैसे हुई डील?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव फिलहाल थोड़े समय के लिए थम गया है। दोनों देशों ने 2 हफ्तों के लिए लड़ाई रोकने पर सहमति जताई है। इससे पहले हालात बहुत गंभीर हो गए थे और बड़े हमले की चेतावनी दी जा रही थी। लेकिन अचानक बातचीत का रास्ता खुला और युद्ध-विराम का ऐलान कर दिया गया। इस फैसले से दुनिया भर में राहत की खबर आई है क्योंकि इससे बड़े नुकसान का खतरा टल गया है। अब इन दो हफ्तों में दोनों देश आपसी बातचीत से शांति का रास्ता निकालने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़े -ईरान पर ट्रंप के कड़े रुख में नरमी 14 दिनों तक ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकी, बताया द्विपक्षीय युद्धविराम का हिस्सा
ट्रंप का बयान क्या है?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह फैसला शांति के लिए लिया गया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका अपने कई सैन्य लक्ष्य पहले ही पूरे कर चुका है। इसलिए अब आगे बातचीत करना जरूरी है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की तरफ से एक प्रस्ताव मिला है जिसे बातचीत के लिए अच्छा आधार माना जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में दोनों देश किसी बड़े समझौते तक पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़े -अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप में 'ऑयल हब' को बनाया निशाना, IRGC ने यूएस के फ्रेंडली देशों पर अटैक करने की दी धमकी
ईरान का जवाब क्या रहा?
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी युद्ध-विराम को मंजूरी दी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर अमेरिका हमले बंद करता है, तो ईरान भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देगा। ईरान ने यह भी बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही सीमित रूप से जारी रहेगी। लेकिन इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा।
कैसे बनी यह डील?
इस युद्ध-विराम में पाकिस्तान और चीन की भूमिका अहम मानी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने ईरान को समझाया कि तनाव कम करना जरूरी है। इसके बाद ईरान ने इस बारे में विचार किया। ईरान पहले पूरी शांति की गारंटी चाहता था लेकिन अब उसने अस्थायी रूप से यह कदम उठाया है। यह फैसला आगे की बातचीत के लिए रास्ता खोल सकता है।
Created On :   8 April 2026 8:59 AM IST












