US-Israel Iran War: 'इस टूल का इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति तय कर...' ट्रंप के बयान के बाद तुरंत अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दी ये प्रतिक्रिया

इस टूल का इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति तय कर... ट्रंप के बयान के बाद तुरंत अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दी ये प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के तुरंत बाद जेडी वेंस ने उनके बयान का समर्थन किया है। साथ ही कहा कि अमेरिका के पास एक ऐसा टूल है, जिसका इस्तेमाल अभी तक नहीं किया गया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने ईरान की सभ्यता मिटाने की बात कही थी। उनके इस बयान के ईरान पर न्यूक्लियर अटैक संभावना बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही है कि अमेरिका ईरान पर न्यूक्यिलर हमला करने वाला है। उनके इस बयान के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान सामने आया है।

ट्रंप ने ईरान को सीजफायर पर सहमति देने के लिए 48 घंटे का समय दिया था, जो अब खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। इससे पहले ही अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर जोरदार हमला किया। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान की रेवले लाइन और ब्रिज को तबाह कर दिया है।

अमेरिकी उपराष्ट्रति ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के तुरंत बाद जेडी वेंस ने उनके बयान का समर्थन किया है। साथ ही कहा कि अमेरिका के पास एक ऐसा टूल है, जिसका इस्तेमाल अभी तक नहीं किया गया है। जिसे लोग परमाणु हथियार का संकेत मान रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस टूल का इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति तय कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि ईरान अपने व्यवहार में कोई बदलाव नहीं करनी करता है तो वो इसका इस्तेमाल करने वाले हैं।

इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने बताया था कि पूरे देश को एक ही रात में समाप्त किया जा सकता है। जिससे यह डर और बढ़ जाता है कि वे परमाणु हथियार के इस्तेमाल का विचार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज

खबरों के मुताबिक, ट्रंप के मौजूदा और पूर्व सलाहकारों के बीच चिंता बढ़ रही है कि वे ईरान पर परमाणु अटैक करने के आदेश दे सकते हैं। जिसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट करते बताया कि ट्रंप स्पष्ट रूप से ईरान पर परमाणु हथियार के इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे हैं। उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा देना चाहिए।

इसी प्रकार एक यूट्यूबर ने लिखा कि ट्रंप ईरान के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल करने वाले हैं। उनके अलावा कई अन्य यूजर्स भी आशंका जता रहे हैं कि टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन का उपयोग हो सकता है।

Created On :   8 April 2026 12:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story