US-Iran War: सीजफायर के कुछ घंटों बाद फिर दहला मिडिल ईस्ट, ईरान के ऑयल रिफाइनरी पर बड़ा हमला, UAE-कुवैत में भी हुए मिसाइल और ड्रोन अटैक

सीजफायर के कुछ घंटों बाद फिर दहला मिडिल ईस्ट, ईरान के ऑयल रिफाइनरी पर बड़ा हमला, UAE-कुवैत में भी हुए मिसाइल और ड्रोन अटैक
अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद मिडिल ईस्ट फिर हमलों की गूंज से दहल गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद मिडिल ईस्ट फिर हमलों की गूंज से दहल गया। ईरान के लावन आइलैंड में बड़ा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, लावन आईलैंड में ईरान की एक ऑयल रिफाइनरी को बुधवार सुबह निशाना बनाया गया है। न्यूज एजेंसी एपी ने ईरानी मीडिया के सरकारी टेलीविजन के हवाले से जानकारी साझा की गई। इसमें बताया गया कि ईरान ने सीजफायर की घोषणा के चंद घटों बाद किया है।

सीजफायर के घंटों बाद ईरान की ऑयल रिफाइनरी पर हुआ हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 10 बजे हुआ है। सरकारी टेलीविजन ने बताया कि रिफाइनरी पर हमले के बाद फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हुई है। इस हमले में किसी भी तरह की जानमाल की हानी नहीं हुी है। ईरान के अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के पीछे जिम्मेदार की जानकारी हासिल की जा रही है। दरअसल, यह हमला सीजफायर के कुछ ही घंटों के अंदर हुआ है। इसके अलावा रिपोर्ट में अन्य किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें, ईरान का लाव द्वीप फारस की खाड़ी में मौजूद स्ट्रैटेजिक रूप से अहम द्वीप हैं। यह करीब 78 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है लावन द्वीप में ईरान बड़ी मात्रा में कच्चे तेल को एक्सपोर्ट करता है। यह एक कच्चे तेल निर्यात का टर्मिनल है। यहां बड़ी मात्रा में तेल रिफाइन किया जाता है। इसके अलावा यहां लावन का गैस एरिया भी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से यह करीबन 450 से 500 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

ईरान ने यूएई और कुवैत में दागी मिसाइल और ड्रोन

ईरान ने भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए हैं। यूएई ने कहा कि वह ईरान की ओर से आने वाली मिसाइलों को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है। यूएई ने कहा कि उनका एयर डिफेंस ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को रोकने के लिए सक्षम हैं। हालांकि, यूएई ने यह साफ नहीं किया है कि हमला किस जगह पर हो रहा है।

कुवैत की सेना का कहना है कि सुबह आठ बजे से ईरानी ड्रोन हमलों से निपटा जा रहा है। सेना के मुताबिक, उसने की ड्रोन को मार गिराया है। इनमें कुछ दक्षिणी क्षेत्र में अहम तेल प्रतिष्ठानों और बिजली स्टेशनों पर टारगेट किया जा रहा है। इससे बुनियादी ढ़ांचे को काफी क्षति पहुंच सकती है।

ईरान-अमेरिका के बीच हुआ सीजफायर

मालूम हो कि, पिछले 40 दिनों से चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका ने सशर्त सीजफायर का ऐलान किया है। इस दौरान दोनों देशों की ओर से एक दूसरे पर अगले दो हफ्तों तक हमले न करने के लिए शांति समझौता हुआ।

Created On :   8 April 2026 4:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story