US Iran Ceasefire: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की नेतन्याहू को नहीं परवाह! इजराइल ने 'हाफ सीजफायर' बताकर लेबनान में फिर किया हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के साथ सीजफायर को कुछ घंटे ही बीते थे कि इजराइल ने लेबनान पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने लेबनान के दक्षिण तटीय शहर टायर (Tyre) के लोगों से तुरंत अपने घर छोड़कर जाने के लिए कहा है। लेबनान पर हमले के बाद इजराइल इसे 'हाफ सीजफायर' बता रहा है। इसका मतलब है आधा सीजफायर। फिलहाल, ईरान पर गोलीबारी तक रुक गई है, हालांकि लेबनान में इजराइल की सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़े -ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया, एक्स पर ट्वीट कर बताया शर्मनाक
सीजफायर के बाद इजराइल ने लेबनान में किया हमला
इजराइल और अमेरिका ने 7 अप्रैल को ईरान के साथ सीजफायर किया था। यह सीजफायर दो हफ्ते के लिए तय हुआ है। हालांकि, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यकाल ने पहले ही क्लियर कर दिया है कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होगा। यानी ईरान के साथ तो युद्ध रुक गया है, लेकिन लेबनान में इजराइल की हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। इस वजह से इसे 'हाफ सीजफायर' बोला जा रहा है। वहीं, इजराइल ने कहा कि लेबनान के दक्षिणी इलाकों से हिजबुल्लाह को नेस्तनाबूत करने तक जंग जारी रहेगी।
इस बीच इजराइली सेना ने टायर शहर में रहने वाले लोगों को तुरंत निकलने की चेतावनी दी है। आईडीएफ के प्रवक्ता कर्नल अविचय अद्रई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मैप के साथ पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि टायर शहर के शबरीहा इलाके के निवासियों को तुरंत चेतावनी: अपने घरों को तुरंत खाली कर दो। इजराइल ने एक खास बिल्डिंग पर टारगेट करते हए कहा कि इसे जल्द ही हमला किया जाएगा।
बता दें, टायर शहर लेबनान के दक्षिणी इलाके में है और इजराइल ने पूरे दक्षिणी लेबनान पर पहले से ही ब्लैंकेट इवैक्यूएशन ऑर्डर (सभी को निकल जाने का आदेश) जारी कर रखा है। पिछले कई हफ्तों से इजरायल बार-बार कह रहा है कि यहां रहने वाले लोग सुरक्षित जगहों पर चले जाएं।
यह भी पढ़े -जंग के बावजूद ईरान शहंशाह! तेल-गैस की शॉर्टेज में भी ये खाड़ी देश कर रहे बंपर कमाई, भारत की क्या है स्थिति
इजराइली सेना ने टायर से जुड़े इलाके खाली करने की दी चेतावनी
लेबनान की मीडिया ने बताया कि टायर और नजदीकी इलाकों में इजराइल ने कई जगहों पर हमले कि हैं। शहर के कई हिस्सों में धमाके हुए हैं। इजराइली सेना ने कहा कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों पर अटैक कर रही है। हालांकि, आम नागरिकों को बार-बार निकल जाने की चेतावनी दी जा रही है जिससे किसी का नुकसान न हो।
बता दें, लेबनान का टायर एक तटीक शहर है। हजारों लोग रहते हैं। इजरायल का आरोप है कि हिजबुल्लाह यहां अपने हथियार छिपाकर रखता है। इजरायल पर हमले की तैयारी करता है। इजरायल चाहता है कि यह पूरा इलाका खाली हो जाए।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के कार्यालय ने रात में बयान जारी कर कहा कि ईरान वाला दो हफ्ते का सीजफायर लेबनान को कवर नहीं करता। मतलब इजरायल लेबनान में अपनी कार्रवाई जारी रखेगा। इजरायल का कहना है कि लेबनान की सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने तक वह रुकेगा नहीं। इस बयान के बाद लेबनान में तनाव और बढ़ गया है। लेबनान सरकार और हिजबुल्लाह दोनों ही इजरायल की इस कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं।
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह 'हाफ सीजफायर' कितने दिनों तक ओर जारी रहेगा। ऐसे में इसका निष्कर्ष क्या निकलेगा। बता दें, इजराइल लगातार लेबनान के दक्षिणी इलाकों को खाली करवाना चाहता है। यदि लेबनान के लोग नहीं निकलते तो इजराइल अपने हमले को और भी तेज करते हैं। दूसरी तरफ लेबनान में लोग डरे हुए हैं। हजारों परिवार पहले ही अपने घर छोड़ चुके हैं। अब टायर जैसे बड़े शहर में भी निकासी शुरू हो गई है।
Created On :   8 April 2026 2:28 PM IST













