अमेरिका में टकराव!: मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच अमेरिकी रक्षा सिस्टम में खींचतान की अटकलें तेज, व्हाइट हाउस ने किया स्पष्ट

मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच अमेरिकी रक्षा सिस्टम में खींचतान की अटकलें तेज, व्हाइट हाउस ने किया स्पष्ट
अमेरिकी पेंटागन में आर्मी और डिफेंस सेक्रेटरी के बीच मतभेद की अटकलें तेज हो गई है। इन सबके के बीच अब आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल की एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। सीजफायर के बीच अमेरिकी पेंटागन में आर्मी और डिफेंस सेक्रेटरी के बीच मतभेद की अटकलें तेज हो गई है। इन सबके के बीच अब आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल की एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे इस्तीफा देने के मूड में नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ के साथ खींचतान की खबरें तूल पकड़ रही है। बता दें कि पेंटागन अमेरिका का रक्षा विभाग है।

लंबे समय से कई मुद्दों पर टकराव

'द वॉशिंगटन पोस्ट' से बातचीत करते हुए डैन ड्रिस्कॉल ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में सेवाएं देना, उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि वो देश की सेना को जमीनी स्तर पर सबसे ज्यादा मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह फोकस कर रहे हैं।

हाल ही में अमेरिकी आर्मी के शीर्ष अधिकारी जनरल रैंडी जॉर्ज सहित दो अन्य वरिष्ठ सैन्य नेताओं को अचानक अपने पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही पेंटागन नेतृत्व को लेकर कई सवाल उठने लगे थे। सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं हेगसेथ और ड्रिस्कॉल के बीच काफी लंबे समय से कई मुद्दों पर टकराव चल रहा है।

डिफेंस सेक्रेटरी के प्रवक्ता की इच्छा

दोनों नेताओं के बीच जारी टकराव के मुद्दों में आर्मी अधिकारियों के प्रमोशन रोकने वाले जैसे कई अहम फैसले शामिल है। यह भी बताया जा रहा है कि आर्मी सेक्रेटरी और डिफेंस सेक्रेटरी के बीच जारी खींचतान पिछले एक साल से है। इन सबसे के बीच, पीट हेगसेथ के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल की लेकर बातचीत हो रही है कि उन्होंने अपने सहयोगियों से आर्मी सेक्रेटरी पद की अच्छा जाहिर की है।

शॉन पार्नेल ने क्या कहा?

शॉन पार्नेल ने बताया कि अगर आर्मी सेक्रेटरी का पद खाली हो जाता है तो वो इसे संभालने के लिए तैयार है। हालांकि, वे सार्वजिनक तौर पर बयान देने से बच रहे हैं। लेकिन व्हाइट हाउस ने इस पूरे मामले में डैन ड्रिस्कॉल का पक्ष लिया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली का कहना है कि ट्रंप प्रशासन में देश की सेना को मजबूत और ताकत बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है, जिसमें ड्रिस्कॉल की अहम भूमिका रही है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों के बीच लगाई जा रही अटकलों को भी खारिज कर दिया है और एक बेहद समन्वय की बात कही है।

Created On :   8 April 2026 5:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story