US-Israel Iran Ceasefire: 'अगर सकारात्मक बातचीत में हिस्सा नहीं लिया तो...' अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सीजफायर को लेकर ईरान को दी चेतावनी

अगर सकारात्मक बातचीत में हिस्सा नहीं लिया तो... अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सीजफायर को लेकर ईरान को दी चेतावनी
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। इसके बाद भी अमेरिका की तरफ से तेहरान को चेतावनी जारी है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। इसके बाद भी अमेरिका की तरफ से तेहरान को चेतावनी जारी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्रंप प्रशासन की तरफ से कड़े शब्दों में कहा कि अगर ईरान अपनी साफ नीयत के साथ इस बातचीत में भाग नहीं लेता है तो उन्हें यह खिलवाड़ भारी पड़ सकता है। उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब युद्धविराम के बीच खाड़ी देशों में हमले जारी है।

ताजा हमलों से सीजफायर पर सवाल?

गौरतलब है कि हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में कूटनीतिक चर्चाएं हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ खाड़ी देशों में तनाव बढ़ा हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम मौजूदा समय में गंभीर मिसाइल खतरे से जूझ रहा है। इसके अलावा कुवैत ने भी ताजा हमले की बात साझा की है। इन ताजा घटनाक्रमों से सीजफायर की स्थिरता पर सवाल भी खड़े करता है।

होर्मुज को खोलने की अनुमति

बुडापेस्ट में एक अहम संबोधन के दौरान डिप्टी प्रेसिडेंट ने बताया कि मौजूदा समय में अमेरिका और ईरान के बीच एक युद्धविराम कायम है। इसी के आधार पर अमेरिका और इजरायल ईरान पर हमले बंद कर दिए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इसके बदले में तेहरान ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए अनुमति दे दी है।

ईरान मामले पर ट्रंप की सोच

जेडी वेंस का आगे कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान के मामले में प्रगति को लेकर काफी बेताब है और जल्द से जल्द परिणाम चाहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद वेंस और अमेरिकी वार्ता दल को आदेश दिए हैं कि वह ईरान के साथ किसी मजबूत नतीजे तक पहुंचने के लिए पूरी निष्ठा और सद्धावना के साथ बातचीत करे।

वेंस ने बताया कि इस सीजफायर को लेकर ईरान के अंदर से कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है। जिन्होंने इस फैसले का स्वागत भी किया है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि ईरान में कुछ लोग इस फैसले की अब तक की प्रगति को लेकर झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।

Created On :   8 April 2026 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story