सीजफायर के बाद भी होर्मुज रास्ता बंद: ईरानी नौसेना ने खाड़ी में मौजूद जहाजों को दी चेतावनी! बिना परमिशन के निकलने पर किया जाएगा टारगेट

ईरानी नौसेना ने खाड़ी में मौजूद जहाजों को दी चेतावनी! बिना परमिशन के निकलने पर किया जाएगा टारगेट
होर्मुज स्ट्रेट में एक बार फिर से तनाव की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद इस रास्ते को दोबारा से बंद कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। होर्मुज स्ट्रेट में एक बार फिर से तनाव की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद इस रास्ते को दोबारा से बंद कर दिया है। इसी के साथ ईरान ने खाड़ी में मौजूद जहाजों को संदेश भेजा है कि बिना उसकी परमिशन के गुजरने पर टारगेट किया जाएगा। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है कि इजरायल ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस वजह से तेल की अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

ईरानी नौसेना ने उठाया ये कदम?

फार्स न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इजरायल ने लेबनान में सीजफायर तोड़ा है। इसके बाद ईरानी नौसेना इस प्रकार का कदम उठाया है। शिपिंग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खाड़ी में वर्तामान में मौजूद जहाजों को मैसेज के साथ धमकी दी जा रही है कि उनकी बिना अनुमति के कोई भी जहाज होर्मुज को पार नहीं करे।

जहाजों के मालिकों से क्या कहा?

ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि होर्मुज को पार करने के लिए जहाज के मालिकों को अनुमति लेनी पड़ेगी। अगर बिना परमिशन के इस रास्ते को पार करने की कोशिश की जाएगी तो उन्हें निशाना बनाया जाएगा। यह हालात अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद भी बने हुए हैं।

अमेरिक ने झोंकी पूरी ताकत

अमेरिका ने इस युद्ध के दौरान होर्मुज को खुलवाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन इसके 40 दिनों के बाद भी वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने में असफल दिखाई दे रहे हैं। आखिरकार अमेरिका को युद्धविराम करना पड़ा और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज को अपनी सबसे प्राथमिकता बता रहे थे।

लेकिन एक ऐसा वक्त भी था, जब ट्रंप दावा कर रहे थे कि वे होर्मुज को दो मिनट के लिए खुलवा देंगे। लेकिन सीजफायर के बाद की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। ईरान ने सीजफायर के बाद होर्मुज को अपनी शर्तों पर खोला दिया था, जिसे वापस बंद कर दिया है। हालांकि, कुछ जहाजों को बिना अनुमति के जाने दे रहा है।

Created On :   8 April 2026 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story