US-Iran Ceasefire: ईरान से किस बात को लेकर भड़के ट्रंप! सीजफायर के बीच इस शर्ते के उल्लंघन पर दे डाली चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के लिए सीजफायर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट में तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अंतिम समझौता नहीं हो जाता, अमेरिकी सेना ईरान और उसके नजदीकी क्षेत्र में तैनात रहेगी।
यह भी पढ़े -90 के दशक में मैगजीन मुझे और जेबा बख्तियार को एक-दूसरे के खिलाफ बताते थे प्रतिद्वंद्वी सोमी अली
सीजफायर के बीच ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी
ट्रूथ पर ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, 'सभी अमेरिकी जहाज, विमान और सैन्यकर्मी, हथियार और अन्य सभी चीजें जो पहले से ही काफी कमजोर हो चुके दुश्मन (ईरान) को तबाह करने के लिए जरूरी हैं, ईरान और उसके आसपास तब तक तैनात रहेंगे, जब तक कि हुए सीजफायर के समझौते का पूरी तरह से पालन नहीं हो जाता।'
इस दौरान ट्रंप ने अपने पोस्ट में फिर से दोहराया कि शर्ते के तहत ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से चालू रखने होगा। इसके अलावा ईरान किसी भी तरह के परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा। ट्रंप ने भी इस बात के भी संकेत दिए कि सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन होने पर अमेरिका एक बड़ा और अभूतपूर्व हमले को अंजाम दे सकता है।
पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, 'अगर किसी भी कारण से यह अंतिम समझौता नहीं होता है, जिसकी संभावना बहुत कम है, तो ऐसी शूटिंग शुरू हो जाएगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी।'
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम पर मंत्री संजय निषाद ने जताया संतोष, कहा- दोनों देश विकास की ओर दें ध्यान
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव
अमेरिका-ईरान युद्ध के सीजफायर के बावजूद मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सीजफायर पर सहमित बनने के चंद घंटों बाद इजराइल ने लेबनान में बड़े स्तर प हमला किए थे। इस हमले में एक दिन में लेबनान में 254 लोग मारे गए थे। इसमें लेबनान के इमाम भी शामिल थे। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ किया था कि ईरान के साथ हुए सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं था।
वहीं, ईरान ने सीजफायर में लेबनान को शामिल करने और हमले रोकने की चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यदि लेबनान पर हमले नहीं रुकते हैं तो सीजफायर समझौते को रद्द कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया एक्स पर विदेश मंत्री ने लिखा, 'ईरान-अमेरिका युद्धविराम की शर्तें स्पष्ट हैं, अमेरिका को या तो युद्धविराम चुनना होगा या इजरायल के माध्यम से युद्ध जारी रखना होगा। वह दोनों नहीं चुन सकता।'
Created On :   9 April 2026 2:31 PM IST












