US-Iran Ceasefire: 'उन अपराधी हमलावरों को नहीं बख्शेंगे, जिन्होंने...' पाकिस्तान में शांति वार्ता से पहले ईरानी सुप्रीम लीडर ने दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, तेहरान। पाकिस्तान में आज (शुक्रवार) को अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होने वाली है। इस बैठक से पहले ईरानी सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई अपने दुश्मनों (अमेरिका और इजरायल) को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि देश पर हमला करने वाले को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सीजफायर का ऐलान किया था। इसके बाद से ईरानी सुप्रीम लीडर का यह पहला बयान है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो जंग नहीं चाहते थे, लेकिन अब अपना अधिकारी भी नहीं छोड़ने की बात कही है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान में युद्धविराम पर शांति वार्ता से पहले रूस की दो टूक, लेबनान पर जारी हमलों पर दी प्रतिक्रिया
जंग पर ईरानी सुप्रीम लीडर की प्रतिक्रिया
ईरानी सुप्रीम लीडर का कहना है, "ईरान बड़ी ताकत बनने की दहीज पर खड़ा है। ईरान इस जंग का निर्णाय विजेता रहा है। हम उन अपराधी हमलावरों को नहीं बख्शेंगे, जिन्होंने हमारे देश पर हमला किया। हम हर एक नुकसान के लिए मुआवजा की और हमारे शहीदों के खून की कीमत का हरजाना लेंगे। होर्मुज स्ट्रेट के मैनेजमेंट पर नए फेज में जाएंगे। हमारी सेना ने हमें महान जीत दिलाई है।"
पाकिस्तान में शांति समझौते पर चर्चा
अमेरिका और ईरान के बीच बुधवार को दो हफ्तों के लिए युद्धविराम पर समझौता हुआ है। इसके बाद से इसे स्थायी रूप देने के लिए लगातार बातचीत लग रही है। वहीं, अब इन दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी इस्लमाबाद में आमने-सामने मुलाकात करेंगे और सीजफायर के मसले पर विस्तार से चर्चा करेंगे। लेकिन इस प्रस्तावित वार्ता के कुछ ही घंटे पहले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने एक बयान दिया है, जिसमें उनका कहना है कि इजरायल लगातार लेबनान पर हमले कर रहा है। इससे शुरुआती युद्धविरा का खुला उल्लंघन हो रहा है और इससे बातचीत में रूकावट पैदा हो सकती है।
यह भी पढ़े -अमेरिका और ईरान की पाकिस्तान में कल शांति वार्ता, हमले की आशंका पर अमेरिकी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की अहम मीटिंग
ईरानी राष्ट्रपति ने क्या कहा?
ईरानी राष्ट्रपति का आगे कहना है, "इस तरह के कदम धोखे और नियमों का पालन न करने का संकेत देते हैं, जिससे बातचीत का कोई मतलब नहीं रह जाता। हमारी ऊंगलियां ट्रिगर पर ही रहेंगी। ईरान अपने लेबनानी भाइयों और बहनों को कभी अकेला नहीं छोड़ेगा।" उन्होंने यह बयान लेबनान में हुए इजरायली हमले के एक दिन बाद दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए है, जबकि 1000 से अधिका जख्मी हुए हैं।
Created On :   10 April 2026 1:18 AM IST













