Iran-America Ceasefire: जंग का खतरा टला! अमेरिका ने आगे बढ़ाया युद्धविराम, पाकिस्तान की क्या भूमिका?

डिजिटल डेल्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। यह फैसला सीजफायर खत्म होने से कुछ घंटे पहले लिया गया। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से अनुरोध किया गया था कि अभी हमला न किया जाए और बातचीत को मौका दिया जाए। वहीं, ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान की तरफ से कोई साफ प्रस्ताव नहीं आता तब तक जंग को बंद ही रखा जाएगा। इस फैसले से फिलहाल युद्ध का खतरा टल गया है। अब पाकिस्तान कोशिश कर रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू हो सके।
यह भी पढ़े -सीजफायर का टाइम बढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान लगाया फोन, डार ने इतने दिनों पर सहमति देने के लिए किया अनुरोध
क्यों बढ़ाया गया सीजफायर
ट्रंप ने बताया कि ईरान की सरकार अंदर से एकमत नहीं है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर (Asim Munir) और पीएम शरीफ ने उनसे अपील की थी। उन्होंने कहा कि अभी हमला रोककर बातचीत का समय देना जरूरी है।
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान के बीच बैठक से पहले पाकिस्तान और चीन की अहम मीटिंग, शांति वार्ता पर चर्चा, जर्मनी ने की बैठक में शामिल होने की अपील
अभी क्या स्थिति है
फिलहाल लड़ाई तो रुकी हुई है लेकिन तनाव अभी भी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका ने अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है और ईरान के खिलाफ नाकेबंदी जारी है। होर्मुज स्ट्रेट में भी तनाव बना हुआ है। आपको बता दें कि, दोनों देशों के बीच मतभेद अभी भी गहरे हैं।
पाकिस्तान की भूमिका
शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने ट्रंप का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए पूरी कोशिश करेगा। पहले भी पाकिस्तान में बातचीत हुई थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसी के साथ अब एक और मौका मिलने की उम्मीद है।
Created On :   22 April 2026 8:07 AM IST













