Iran-America Tension: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बढ़ा तनाव, जहाज पर हमले की खबर, IRGC ने दी सख्त चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच बातचीत का दूसरा दौर रद्द हो गया जिससे हालात और खराब नजर आ रहे हैं। इसी बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कंटेनर जहाज पर हमले की खबर सामने आई है। यह लगातार तीसरी घटना है। यही वजह है कि समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बार हमला ईरान की ओर से किया गया है। हालांकि, जहाज पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल पैदा कर दी है। दोनों देशों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है जिससे आगे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़े -बीआर चोपड़ा की 'साधना', जब फिल्म मेकर्स से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स तक डर गए थे, लोगों ने कहा- चार फिल्में फ्लॉप हुईं, ये भी नहीं चलेगी...
ओमान के पास जहाज पर हमला
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान के पास एक कंटेनर जहाज पर हमला हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, एक गनबोट जहाज के पास आई और फायरिंग की। जहाज के कंट्रोल रूम को नुकसान हुआ लेकिन सभी क्रू सेफ हैं।
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान के बीच बैठक से पहले पाकिस्तान और चीन की अहम मीटिंग, शांति वार्ता पर चर्चा, जर्मनी ने की बैठक में शामिल होने की अपील
IRGC की सख्त चेतावनी
आपको बता दें कि, ईरान के IRGC ने कहा कि अगर कोई देश हमला करेग तो उसे जवाब भी दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जहां जरूरत होगी वहीं कार्रवाई की जाएगी।
ट्रंप के फैसले पर सवाल
ईरान ने अमेरिका के सीजफायर बढ़ाने के फैसले को चाल बताया है। उनका कहना है कि यह एक यूएस की कोई नई रणनीति हो सकती है और इससे बात और बढ़ सकती है।
Created On :   22 April 2026 1:06 PM IST













