Pahalgam Anniversary: पहलगाम हमले का एक साल पूरा होने से पहले ही पाकिस्तान का नया फरमान! भारत के लिए अपने एयरस्पेस प्रतिबंध की बढ़ाई तारीख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू में पहलगाम आतंकी हमले को हुए एक साल बीत गया है। इससे पहले ही पाकिस्तान ने भारत के लिए एक बड़ा फैसला ले लिया है। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को जो बंद किया था, उसकी तारीख और ज्यादा बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने 24 अप्रैल, 2025 से भारतीय उड़ानों के लिए अपने एयरस्पेस बंद कर दिया था, जिससे भारतीय एयरलाइंस को अरबों रुपयों का नुकसान हुआ था। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 'नोटम' नोटिस जारी किया है, उसमें कहा है कि सभी भारतीय पंजीकृत, पट्टे पर लिए गए, वाणिज्यिक और सैन्य विमान 24 मई, 2026 को सुबह 5 बजे तक पाकिस्तान का एयरस्पेस में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
यह भी पढ़े -विश्व पटल पर भारतीय सिनेमा को सत्यजित राय ने दिलाई थी पहचान, अपनी फिल्मों में आम लोगों को करते थे कास्ट
एक महीना किया एक्स्टेंड
ये नोटिस भी ऐसे वक्त जारी किया गया है, जब बीते नोटिस का समय खत्म होने वाला था। पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपने एयरस्पेस को उस वक्त बंद कर दिया है जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया था। इसके लिए नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है और जांच की मांग भी की थी।
यह भी पढ़े -विश्व पृथ्वी दिवस मौसम के चक्र से रोचक बनावट तक, अपने 'ब्लू प्लैनेट' के बारे में कितना जानते हैं आप?
सऊदी अरब से पाकिस्तान को दूसरी किश्त
पाकिस्तान पर आर्थिक दबाव और कर्ज से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान को एक बार फिर से बाहरी सहारे की जरूरत पड़ रही है। सऊदी अरब ने एक अरब डॉलर की दूसरी और आखिरी किश्त जारी कर दी है। इसके साथ ही अरब डॉलर के राहत पैकेज का भी प्रोसेस शुर कर दिया गया है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने इंटरनेट मीडिया की मदद से ही पुष्टि करते हुए बताया है कि 20 अप्रैल, 2026 को ये राशि सऊदी अरब के वित्त मंत्रालय से मिली है।
Created On :   22 April 2026 1:52 PM IST












