US-Iran Peace Talks: 'हमने देखा है कि ईरान के भीतर वार्ताकारों और सेना...' अमेरिकी अधिकारियों ने शांति वार्ता को लेकर किया बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर तनाव बना हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांति वार्ता को दोबारा शुरू करने के लिए अपनी कोशिश को तेज कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि ईरान को कुछ दिन दिनों का समीति सीजफायर प्रस्तावित किया गया है। लेकिन तेहरान की संत्ता के अंदर संघर्ष, सैन्य और राजनीतिक धड़ों में खींचतान बनी हुई है। इस कारण से बातचीत जटिल बन गई है।
यह भी पढ़े -अब आर्थिक रूप से ईरान की कमर तोड़ेगा अमेरिका? तेहरान को कमजोर करने के लिए खार्ग पर बड़ी कार्रवाई करने को तैयार
तीन से पांच दिन के सीजफायर की संभावना
सूत्रों ने बताया कि ट्रंप ईरान के लोगों को अपनी स्थिति संभालने के लिए तीन से पांच दिन का सीजफायर देने की तैयारी में हैं। उनका यह प्रस्ताव ऐसे समय पर सामने आया है, जब अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि ईरान के साथ चल रही वार्ता अभी भी किसी समझौते तक पहुंच सकती है। जिसमें वो ईरान के बचे हुए परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर समाधान की संभावना जता रहे हैं।
हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि तेहरान में अब ऐसा कोई नेतृत्व नहीं बचा है, जो किसी अंतिम फैसले को मंजूरी दे सके। उन्होंने आगे बताया कि तेहरान की सत्ता के अंदर का संतुलन बिखरा हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तानी जैश अल-अदल के दर्जनों आतंकवादी रास्क क्षेत्र में घुसे, ईरानी सुरक्षा बलों ने की जबदस्त कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार जब्त
ईरान में एक-दूसरे का विरोध?
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई सीमित स्तर पर बातचीत कर रहे हैं। वहीं, आईआरजीसी के जनरल और नागरिक वार्ताकार रणनीति को लेकर खुले तौर पर एक-दूसरे का विरोध कर रहे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया, "हमने देखा है कि ईरान के भीतर वार्ताकारों और सेना के बीच पूरी तरह दरार पड़ गई है।"
उनका आगे कहना है कि दोनों पक्षों की पकड़ सर्वोच्च नेतृत्व तक नहीं है, जो किसी भी बात का जवाब नहीं दे सकते हैं। उन्होंने यह बात इस्लामाबाद में पहले दौर की वार्ता के बाद नोटिस की थी। इस दौरान यह साफ हुआ था कि आईआरजीसी कमांडर जनरल अहमद वाहिदी असरदार है।
Created On :   22 April 2026 10:25 PM IST













