Tension in Strait of Hormuz: भारत के लिए बुरी खबर! गुजरात पहुंचने वाले जहाज पर चलाई गोलियां, दो टैंकर किए जब्त, ईरान पर लगे आरोप

भारत के लिए बुरी खबर! गुजरात पहुंचने वाले जहाज पर चलाई गोलियां, दो टैंकर किए जब्त, ईरान पर लगे आरोप
भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बुरी खबर सासामने आई है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दो जहाजों पर हमला कर, उनपर कब्जा कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बुरी खबर सामने आई है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दो जहाजों पर हमला कर, उनपर कब्जा कर लिया है। इसके बाद उन्हें ईरान ले जाया जा रहा है। जिसमें से एक जहाज भारत पहुंच रहा था। इन जहाजों को कब्जे में लेने से पहले ईरानी सेना ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी।

इन जहाजों पर ईरान की किया कब्जा

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब्त किए गए जहाजों की पहचान MSC Francesca और Epaminodes के तौर पर हुई है। जिसमें से MSC Francesca टैंकर पर पनामा का तिरंगा लगा हुआ था, जबकि Epaminodes पर लाइबेरिया का झंडा लगा था।

दुबई से निकला था जहाज

जहाज ट्रैकिंग डेटा ने मुताबिक, ईरान की तरफ से जब्त किया गया जहाज एपामिनोडास (Epaminodes) भारत के गुजरात मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचने वाला था। इस जहाज ने दुबई के पोर्ट से अपनी यात्रा शुरू कर भारत की तरफ बढ़ रहा था कि तभी आईआरजीसी ने इस को टारगेट कर जब्त कर लिया। इस घटनाक्रम की वजह से समुद्री सुरक्षा और सप्लाई चेन को लेकर भारत को चिंता में डाल दिया।

इस घटना पर ईरान ने क्या कहा?

ईरानी सेना ने एक बयान जारी करके बताया कि ये दो जहाज बिना ईरान की मंजूरी के ऑपरेट हो रहे थे। जिन्होंने नेविगेशन सिस्टम में हेराफेरी की, इस वजह से समुद्र में सुरक्षा का खतरा पैदा हुआ। इन टैंकरों को ईरानी नौसेना ने पकड़ लिया है और ईरानी तट की तरफ बढ़ रहे हैं। अपने बयान में आगे बताया कि ये दोनों जहाज फिलहाल ईरान के क्षेत्रीय जल में है और उनके सामान, डॉक्यूमेंट्स और संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल चल रही है।

तेल कंपनियों को दी धमकी

आईआरजीसी ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी तेल कंपनियों और तेल कुओं को टारगेट करने की धमकी दी है। साथ में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमले होते हैं तो पश्चिम एशिया में अमेरिका के स्वामित्व वाले जितने भी तेल कुएं है। उनको तबाह कर दिया जाएगा।

Created On :   22 April 2026 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story