US-Iran Ceasefire Peace Talks 2.0: पाकिस्तान से फोन पर हुई बातचीत, इसके कुछ ही देर में ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद के लिए होंगे रवाना? अमेरिका के साथ पीस टॉक की उम्मीद

पाकिस्तान से फोन पर हुई बातचीत, इसके कुछ ही देर में ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद के लिए होंगे रवाना? अमेरिका के साथ पीस टॉक की उम्मीद
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर तनाव बरकरार है। इस बीच जानकारी मिली है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज देर रात पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर तनाव बरकरार है। इस बीच जानकारी मिली है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज देर रात पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एक छोटा प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहेगा। इस दौरे को लेकर संभावना जताई जा रहा है कि तनाव को कम करने के लिए नई पहल की जा रही है। हालांकि, अब्बास अराघची के इस दौरे की अधिकारी पुष्टि नहीं हुई हैं।

वहीं, CNA ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से बताया आगामी दिनों में उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। जहां पर उनकी मुलाकात ईरानी विदेश मंत्री से होगी।

दूसरे दौर की वार्ता के संकेत

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने बताया कि इस दौरे से पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार और अब्बास अराघची की फोन पर बात हुई थी। इसके कुछ ही घंटे बाद वह अपने डेलिगेशन के साथ इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अमेरिका की लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीम पहले ही यहां पर मौजूद है। इससे संभावित दूसरे दौर की वार्ता के संकेत मिलते हैं। सीजफायर पर पहले दौर की वार्ता 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में हुई थी। लेकिन इस दौरान किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई थी।

अराघची इन देशों का भी करेंगे दौरा

ईरान की सरकारी एजेंसी इरना के अनुसार, अब्बास अराघची का यह दौरा एक बड़े क्षेत्रीय से जुड़ा हुआ है। इसमें वह इस्लामाबाद के अलावा मस्कट और मॉस्को भी पहुंचेंगे। जिसका प्रमुख उद्धेश्य द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय हालात और अमेरिका-इजरायल के साथ बने तनाव पर चर्चा करना है। इसी क्रम में उन्होंने इशाक डार और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से बातचीत हुई है।

वहीं, ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान क्षेत्रीय स्थिति और युद्धविराम से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Created On :   24 April 2026 11:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story