PM Benjamin Netanyahu: ईरान युद्ध के दौरान इस गंभीर बिमारी से जूझ रहे थे नेतन्याहू, सालाना स्वास्थ्य रिपोर्ट में हुई देरी की बताई वजह?

डिजिटल डेस्क, यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ईरान युद्ध के दौरान उनकी हालात गंभीर बनी हुई थी, जिसकी वजह से इस खबर को सामने नहीं लाया गया था। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नेतन्याहू कैंसर वाले ट्यूमर से जूझ रहे थे, जिसकी सर्जरी 29 दिसंबर 2024 को हुई थी। यह सर्जरी ऐसे समय पर की गई थी, जब फॉलोअप MRI में 1cm छोटा संदिग्ध निशान पाया गया था। फिलहाल वह मेडिलकल टीम की निगरानी में है।
यह भी पढ़े -ईरान पर यूएस-इजरायल हमले के बाद से रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लगातार संपर्क में हैं पेजेश्कियन
PM ने रिपोर्ट की देरी की बताई वजह?
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि आज (24 अप्रैल, 2026) को उनकी सालाना मेडिकल रिपोर्ट जारी की गई है। इस दो महीने देरी से जारी करने का अनुरोध किया गया था, ताकि युद्ध के चरम पर पहुंचने के दौरान इसे जारी नहीं किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि ईरानी आतंकवादी शासन को इजरायल के खिलाफ और भी ज्यादा झूठ फैलाने का मौका न मिले।
इजरायली PM ने स्वस्थ को लेकर क्या कहा?
बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पोस्ट में स्वस्थ को लेकर बताया, "मैं आपके साथ तीन बातें शेयर करना चाहता हूं। एक भगवान का शुक्र है कि मैं स्वस्थ हूं। दूसरा मेरा शारीरिक हालत बहुत अच्छी है। मुझे अपने प्रोस्टेट में एक छोटी मेडिकल समस्या थी। इसका पूरी तरह से इलाज हो गया है। भगवान का शुक्र है कि अब वह समस्या खत्म हो गई है। डेढ़ साल पहले मेरे बढ़े हुए प्रोस्टेट की सफल सर्जरी हुई थी, तब से मैं एक नियमित मेडिकल निगरानी में हूं। पिछले महीने इसका एक छोटा सा निशान मिला था। यह कैंसर शुरुआती चरण था। इसका इलाज कराना जरूरी नहीं है। सिर्फ निगरानी में रहना जरूरी है। आप इसके साथ जी सकते हैं। बहुत से लोग ऐसा करते हैं।"
यह भी पढ़े -ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय? हमले की तैयारी में इजरायल! ट्रंप के आदेश का हो रहा इंतजार
उन्होंने आगे कहा, "इलाज करवाकर इस समस्या को जड़ से खत्म कर देना। मुझे आप पहले से ही जानते हैं। मुझे किसी खतरे की जानकारी मिलती है तो मैं तुरंत उसका सामना करना चाहता हूं। यह राष्ट्रीय और निजी जिंदगी पर भी लागू होती है।"
इलाज पर दी प्रतिक्रिया
नेतन्याहू ने अपने इलाज को लेकर कहा, "मैंने ठीक वैसा ही किया। मैंने एक खास इलाज करवाया। इससे वह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई और उसका कोई निशान भी नहीं बचा। मैंने कुछ छोटे-छोटे इलाज करवाए, एक किताब पढ़ी, और अपना काम जारी रखा। वह निशान पूरी तरह से गायब हो गया। भगवान का शुक्र है, मैंने इस मुश्किल पर भी जीत हासिल कर ली। मैं यरुशलम के हदासा अस्पताल के डॉक्टरों और वहां की बेहतरीन मेडिकल टीमों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आपसे, इजरायल के नागरिकों से, मेरी बस एक ही गुजारिश है। अपनी सेहत का ख़्याल रखें। अपनी जांच करवाएं, और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करें। यहां से, शब्बत की पूर्व संध्या पर, मैं हमारे उन लोगों की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं जो तन और मन से घायल हैं। आपकी ओर से, मैं उन्हें एक स्नेहपूर्ण आलिंगन और पूर्ण स्वास्थ्य की कामना भेजता हूं. शब्बत शालोम।"
Created On :   24 April 2026 9:04 PM IST












