गाजा पट्टी में नर्क जैसे हालात हुए पैदा!: खरगोश के साइज में तब्दील हुए चूहे, सोए हुए मासूम बच्चों और नागरिकों को बना रहे शिकार, शवों में सड़न

डिजिटल डेस्क, पूर्वी यरुशलम। इजरायली हमलों में गाजा पट्टी नर्क बन गई है। इसका खुलासा हालिया एक रिपोर्ट में हुआ है। यहां पर मची तबाही के बाद विस्थापित नागरिकों की जिंदगी मानवीय पटरी ने नीचे उतर चुकी है। शायद वहां के मौजूदा हालातों को देखे तो यह नर्क और स्वर्ग से भी अलग नजर आ रहे हैं। इजरायली सेना के हमलों के बाद यहां पर लोगों को मजबूरन तंबू लगाकर रहना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े -गाजा पट्टी में इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 11 फिलिस्तीनियों ने गंवाई जान, मृतकों में 2 बच्चे- गर्भवती महिला भी शामिल
जिंदा लोगों का शिकार?
अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गाजा पट्टी में रहने वाले नागरिक चूहों के आतंक से काफी परेशान है। इन जूहों का साइज खरगोश के सामन बताया जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब लोग रात में रोते होंगे तो उनका क्या हाल करते होंगे। ये चूहें मलबों में दबे शवों के साथ जिंदा लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। इस वजह से वहां पर हालात काफी भयानक बने हुए हैं।
लोगों के सामने नई चुनौती
रिपोर्ट में आगे बताया कि इन हमलों में करीब 72000 फिलिस्तीनी लोगों की जान चली गई हैं। वहीं, इलाके में शवों का लावरिस रूप से पड़े रहने से गिलहरियों और चूहों का आतंक बढ़ते जा रहा है। वो लगातार इनका शिकार कर रहे हैं। इसके साथ ही सोते समय मासूम बच्चों को भी खा रहे हैं। जब उनकी निंद खुलती है तो उन्हें घाव नजर आता है। यहां पर ये हालात सीजफायर के बाद बने हैं। जो आए दिन वहां के रहने वाले लोगों के सामने नई चुनौती बन गई है।
यह भी पढ़े -बांग्लादेश ने गाजा पट्टी में फोर्स भेजने का अमेरिका के सामने रखा प्रस्ताव, वॉशिंगटन से मिली हरी झंडी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले में क्या कहा?
दूसरी तरफ, फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय में निवारक चिकित्सा के निदेशक डॉ. अयमान अबू रहमा ने कहा कि वातारण बेहद की खतरनाक बन गया है। जिसकी वजह जमा कचरा, सीवेज के बुनियादी ढांचे का विनाश, मलबे के नीचे दबे शव सड़ने लगे हैं। इन्हें चूहें खा रहे हैं और फिर लोगों को काट रहे हैं। इससे इन्फेक्शन फैल रहा है, जिससे मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अगर कोई चूहा डायबिटिज के मरीज को शिकार बना रहा है तो इससे जोखिम बढ़ रहा है।
डंपिंग कचरे की समस्या
गाजा नगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि स्थिति और खराब होती जा रही है। इजरायल द्वारा कीड़े और मकोड़ों को नियंत्रण करने वाली दवाइयों पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, डंपिंग कचरे के मैनेजमेंट से जुड़ी समस्याएं गहराती जा रही है। अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इलाके में करीब 10.5 मिलियन क्यूबिक फीट कचरा जमा हो गया है। इसके मैनेजमेंट के लिए कोई भी विकल्प नहीं बचा है।
Created On :   24 April 2026 11:08 PM IST












