संयुक्त राष्ट्र: UNGA चीफ एनालेना बेयरबॉक अगले हफ्ते भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगी

UNGA चीफ एनालेना बेयरबॉक अगले हफ्ते भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगी
प्रवक्ता ला नीस कॉलिन्स ने जानकारी दी कि भारत सरकार के निमंत्रण पर UNGA चीफ एनालेना बेयरबॉक की यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रमुख एनालेना बेयरबॉक भारत की आधिकारिक यात्रा पर अगले हफ्ते आएंगी। उनकी प्रवक्ता ला नीस कॉलिन्स ने इसकी जानकारी दी। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की फरवरी में नई दिल्ली में AI Impact Summit में शामिल होने के बाद यह भारत में संयुक्त राष्ट्र की दूसरी उच्च-स्तरीय यात्रा है।

आपको बता दें बेयरबॉक पहले भी भारत की यात्रा कर चुकी हैं। जर्मनी की विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने भारत की यात्रा की थी, तब उन्होंने दिल्ली मेट्रो में भी सफर किया था। हालांकि महासभा की अध्यक्ष के तौर पर यह बेयरबॉक की पहली भारत यात्रा है। भारत के बाद बेयरबॉक चीन की यात्रा पर जाएंगी।

अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान बेयरबॉक ने 2022 में कहा था चाहे वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र हो या उससे बाहर, इसमें कोई शक नहीं कि 21वीं सदी की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने में भारत एक अहम भूमिका निभाएगा।

प्रवक्ता ला नीस कॉलिन्स ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के निमंत्रण पर अपनी इस यात्रा के दौरान,UNGA Chief बेयरबॉक अधिकारियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। भारत में संयुक्त राष्ट्र की टीम से भी मिलेंगी, जिसका नेतृत्व रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रीसनर कर रहे हैं।

Created On :   24 April 2026 4:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story