Sanjay Singh: राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों पर AAP पार्टी लेगी ऐक्शन, संजय सिंह ने राज्यसभा सभापति को लिखा पत्र

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों पर AAP पार्टी लेगी ऐक्शन, संजय सिंह ने राज्यसभा सभापति को लिखा पत्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार (25 अप्रैल) को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों पर दलबदल विरोधी कानून के तहत AAP ऐक्शन लेगी। उन्होंने कहा वह पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे। संजय सिंह ने कहा इस मामले को लेकर वह राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेंगे।

उन्होंने वह संविधान की 10वीं अनुसूची के तरह भाजपा में शामिल होने वाले 7 सांसदों की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग करेंगे। सांसदों का दूसरी पार्टी में जाना संविधान के हिसाब से पूरी तरह से गैर-कानूनी है।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा जो जिन लोगों ने पार्टी तोड़ी है वह संसदीय नियमों के विपरीत है। इसलिए मैं आज राज्यसभा सभापति को और उपराष्ट्रपति को इन सारे नियमों का हवाला देकर इन विधायकों की राज्यसभा सांसदी रद्द करने की मांग करुंगा। संजय सिंह ने कहा कि तीन लोग राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल शुक्रवार (24 अप्रैल) को भाजपा के दफ्तर भी गए थे। उन्होंने बाकी के चार लोगों पर कहा, उन सबके खिलाफ भी सदस्यता समाप्त करने के लिए राज्यसभा के सभापति, उपराष्ट्रपति को पत्र देंगे।

Created On :   26 April 2026 12:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story