राघव चड्ढा जिससे लड़ने निकले थे, उसी में शामिल हो गए प्रियंका कक्कड़

राघव चड्ढा जिससे लड़ने निकले थे, उसी में शामिल हो गए प्रियंका कक्कड़
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए निकले थे, लेकिन आज उसी में शामिल हो गए।

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए निकले थे, लेकिन आज उसी में शामिल हो गए।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह वही भाजपा है, जिसकी वजह से किसानों ने अपनी जान गंवाई। भाजपा वह पार्टी है जिसने हर तरह से संविधान को खतरे में डाला है। राघव तो भाजपा के खिलाफ थे, आज भाजपा उन्हें आप से बेहतर लगने लगी।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा के पास कोई असली मुद्दा नहीं है। उन्हें देश के सामने आ रही समस्याओं की कोई परवाह नहीं है। उनका एकमात्र मकसद गलत जानकारी फैलाना और अरविंद केजरीवाल को रोकना है, क्योंकि वे भारत के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर बात करते हैं।

इससे पहले आप प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या देश में गैस की किल्लत खत्म हो गई। क्या महंगाई कम हो गई। क्या रुपए की कीमत नियंत्रण में आ गई। भाजपा का अब सिर्फ एक ही काम रह गया है दुष्प्रचार करना, केजरीवाल को बदनाम करना, आम आदमी पार्टी की सरकार तोड़ना और जनता को असली मुद्दों से भटकाकर गुमराह करना।

केजरीवाल के आवास को लेकर मंत्री प्रवेश वर्मा के आरोपों पर आप नेताओं ने पलटवार किया।

आतिशी ने कहा कि मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूरी मीडिया को बुलाकर अरविंद केजरीवाल के तथाकथित नए घर की तस्वीरें दिखाई, लेकिन मजे की बात ये है कि ये तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं, बल्कि किसी साइट से डाउनलोड की गई हैं। क्या दिन आ गए हैं इनके-जब केजरीवाल के खिलाफ कुछ मिलता नहीं तो इंटरनेट से उठाई गई तस्वीरों के दम पर झूठे दावे किए जा रहे हैं।

मंत्री वर्मा पर तंज कसते हुए आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा, इससे बेहतर तो आप एआई का इस्तेमाल कर लेते, चोरी इतनी जल्दी तो नहीं पकड़ी जाती।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 April 2026 7:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story