पहली तिमाही में शीत्सांग की जीडीपी 77.8 अरब युआन से अधिक, वार्षिक आधार पर 6.1 प्रतिशत की वृद्धि

पहली तिमाही में शीत्सांग की जीडीपी 77.8 अरब युआन से अधिक, वार्षिक आधार पर 6.1 प्रतिशत की वृद्धि

बीजिंग, 25 अप्रैल (आईएएनएस) शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के सांख्यिकी ब्यूरो और राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के शीत्सांग सर्वेक्षण कार्यालय ने 24 अप्रैल को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वर्ष 2026 की पहली तिमाही के आर्थिक प्रदर्शन की जानकारी दी।

क्षेत्रीय जीडीपी के एकीकृत लेखा परिणामों के अनुसार, पहली तिमाही में शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की जीडीपी 77.807 अरब युआन तक पहुंच गई, जो स्थिर कीमतों पर वार्षिक आधार पर 6.1 प्रतिशत की वृद्धि है, और विकास दर के मामले में देश में पहले स्थान पर बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष पहली तिमाही में शीत्सांग में सभी निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय 6,483 युआन रही, जो गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है, और लगातार 11 तिमाहियों से देश में उच्चतम विकास दर को बनाए हुए है। वहीं, सभी निवासियों का प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय 5,552 युआन रहा, जिसमें 6.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह स्वायत्त प्रदेश में निवासियों के उपभोग व्यय में स्थिर वृद्धि को दर्शाता है।

बताया गया है कि पहली तिमाही में शीत्सांग के आर्थिक विकास के लिए आवश्यक कारकों को पूर्ण और स्थिर समर्थन प्राप्त हुआ है। यात्री आवागमन 3.954 अरब यात्री-किलोमीटर तक पहुंच गया, जो वर्ष 2025 की जनवरी से मार्च तक की तुलना में 14.3 प्रतिशत अधिक है। वहीं, माल ढुलाई का आवागमन 3.152 अरब टन-किलोमीटर तक पहुँच गया, जो 8.3 प्रतिशत ज्यादा है।

पूरे शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में कुल बिजली खपत 4.907 अरब किलोवाट-घंटे तक पहुँच गई, जो साल 2025 की पहली तिमाही की तुलना में 13.5 प्रतिशत अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 April 2026 7:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story