आईपीएल 2026 ओवर की सभी 6 गेंदों पर चौके, प्रभसिमरन के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

आईपीएल 2026 ओवर की सभी 6 गेंदों पर चौके, प्रभसिमरन के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि
आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने मुकेश कुमार के ओवर में छह गेंदों पर 6 चौके लगाए। आईपीएल इतिहास में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले प्रभसिमरन महज तीसरे बल्लेबाज बने हैं।

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने मुकेश कुमार के ओवर में छह गेंदों पर 6 चौके लगाए। आईपीएल इतिहास में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले प्रभसिमरन महज तीसरे बल्लेबाज बने हैं।

प्रभसिमरन से पहले आईपीएल में यह कारनामा सिर्फ अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ ही कर सके हैं। रहाणे ने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज एस अरविंद के ओवर में लगातार छह गेंदों पर 6 चौके लगाए थे। वहीं, शॉ ने यह खास उपलब्धि आईपीएल 2021 में शिवम मावी के खिलाफ हासिल की थी। प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स की पारी के छठे ओवर में मुकेश कुमार के खिलाफ लगातार छह गेंदों पर 6 चौके लगाए। प्रभसिमरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों में 76 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में प्रभसिमरन ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए।

प्रभसिमरन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पंजाब किंग्स की तरफ से इस लीग में चौथा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। पीबीकेएस के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने 2018 में सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या संग मिलकर महज 6.5 ओवर में 126 रनों की साझेदारी निभाई। प्रभसिमरन-प्रियांश की जोड़ी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बूते पंजाब किंग्स ने छह ओवर के पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 116 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। पंजाब किंग्स ने 100 रनों का आंकड़ा महज 5.2 ओवर में पार किया। प्रभसिमरन पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। इस मुकाबले में प्रभसिमरन ने पावरप्ले में 23 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन बनाए।

इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। टीम की तरफ से केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। वहीं, नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए। राहुल-नीतीश ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 220 रन जोड़े और आईपीएल में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 April 2026 7:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story