बंगाल में 'डबल-इंजन' सरकार, जनता ने ममता को 'बाय-बाय' कहने का किया फैसला जेपी नड्डा

बंगाल में डबल-इंजन सरकार, जनता ने ममता को बाय-बाय कहने का किया फैसला जेपी नड्डा
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को बंगाल के रैना विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी और जनता ने सीएम ममता बनर्जी को बाय-बाय कहने का फैसला ले लिया है।

रैना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को बंगाल के रैना विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी और जनता ने सीएम ममता बनर्जी को बाय-बाय कहने का फैसला ले लिया है।

सीएम ममता बनर्जी के बयान पर जेपी नड्डा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह उनकी अपनी राय है। चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है। और निश्चित रूप से जब निष्पक्ष चुनाव होंगे तो सीएम ममता बनर्जी को जरूर चोट पहुंचेगी। उन्हें जरूर तकलीफ होगी तो यह उनकी तकलीफ है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को लाने का और पीएम मोदी के नेतृत्व में 'डबल-इंजन' सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।

उन्होंने टीएमसी का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली बहुत दूर है। बंगाल में अपनी जड़ों को बचाएं, इस बार बंगाल की जनता टीएमसी की जड़ों को उखाड़ कर फेंक देगी।

पहले चरण की बंपर वोटिंग प्रतिशत को लेकर नड्डा ने कहा कि यह लोगों का एकतरफा फैसला है, जो भाजपा के पक्ष में और ममता के खिलाफ में है। यहां जबरन वसूली है, हर मुद्दे पर कमीशनखोरी है, लूट-खसोट है, कोयला घोटाला है, रेत घोटाला है, जिससे आम आदमी बहुत नाराज है और उन्होंने ममता को 'बाय-बाय' कहने का फैसला कर लिया है।

पहले चरण में हुई भारी वोटिंग ने साफ कर दिया है, जनता का एकतरफा मत भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जा रहा है। दूसरे चरण में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि रैना विधानसभा क्षेत्र में जो जोश और समर्थन देखा, उससे यह साफ जाहिर होता है कि पश्चिम बंगाल की जनता पीएम मोदी के नेतृत्व और विकास के उनके विजन के साथ मजबूती से खड़ी है। लोगों में खासकर महिलाओं में बहुत गुस्सा है, उन्हें लगता है कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है। टीएमसी ने संसद में महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। सीएम ममता बनर्जी ने तो खुद महिलाओं को सलाह दी थी कि वे शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर न निकलें। यह उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था की गहरी विफलता को दर्शाता है।

उन्होंने आगे लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने पहले चरण में जिस तरह से मतदान किया है, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भाजपा ही सरकार बनाने जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 April 2026 9:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story