ज्यूरिख क्लासिक थीगाला और राय 15वें स्थान पर बराबरी पर, फिट्जपैट्रिक भी दौड़ में शामिल

ज्यूरिख क्लासिक थीगाला और राय 15वें स्थान पर बराबरी पर, फिट्जपैट्रिक भी दौड़ में शामिल
एरॉन राय और साहिल थीगाला ने न्यू ऑरलियन्स के ज्यूरिख क्लासिक के दूसरे राउंड में अल्टरनेट शॉट्स फॉर्मेट में 2-अंडर स्कोर किया। दोनों खिलाड़ी कुल 12-अंडर के साथ संयुक्त 15वें स्थान पर रहे। वे संयुक्त 13वें स्थान से फिसलकर संयुक्त 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

लॉस एंजिल्स, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। एरॉन राय और साहिल थीगाला ने न्यू ऑरलियन्स के ज्यूरिख क्लासिक के दूसरे राउंड में अल्टरनेट शॉट्स फॉर्मेट में 2-अंडर स्कोर किया। दोनों खिलाड़ी कुल 12-अंडर के साथ संयुक्त 15वें स्थान पर रहे। वे संयुक्त 13वें स्थान से फिसलकर संयुक्त 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारतीय की दूसरी जोड़ी सुदर्शन येल्लामराजू और रयान जेरार्ड ने शानदार सुधार करते हुए संयुक्त 42वें स्थान से संयुक्त 26वें स्थान तक छलांग लगाई। इस जोड़ी ने 3-अंडर स्कोर किया और कुल 10-अंडर पर पहुंच गई।

मैट और एलेक्स फिट्जपैट्रिक बुंधुओं की जोड़ी ने शुक्रवार को अल्टरनेट-शॉट खेल में मिलकर 7-अंडर 65 का स्कोर किया, जिससे वे दो राउंड के बाद लीडर्स एलेक्स स्मैली और हेडन स्प्रिंगर से सिर्फ एक स्ट्रोक पीछे रह गए। मैट फिट्जपैट्रिक के अनुसार, जिन्होंने इस सीजन में दो बार पीजीए टूर जीता है, उन्होंने शायद ही कोई शॉट मिस किया।

फिट्जपैट्रिक बंधु न्यू ऑरलियन्स में लगातार चौथे साल एक साथ खेल रहे हैं, और ये अंग्रेज खिलाड़ी हाल ही में अच्छी फॉर्म में रहे हैं। मैट फिट्जपैट्रिक ने मार्च के बाद से दो बार जीत हासिल की है, और एलेक्स ने पिछले महीने हीरो इंडियन ओपन में अपना पहला डीपी वर्ल्ड टूर खिताब जीता था।

स्मैली और स्प्रिंगर ने शुरुआती राउंड में फोर-बॉल खेल में 58 का स्कोर करके टूर्नामेंट के रिकॉर्ड की बराबरी की थी, उन्होंने 70 का स्कोर किया और कुल 16-अंडर 128 पर पहुंच गए। शनिवार को तीसरा राउंड शुरू होगा, जिसमें 9 टीमें लीडर्स से दो शॉट्स के अंदर होंगी।

मैट फिट्जपैट्रिक, जो पिछले हफ्ते आरबीसी हेरिटेज में प्लेऑफ में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी स्कॉटी शेफलर को हराकर दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गए थे, उन्होंने 18वें पार-5 होल पर चिप-इन बर्डी लगाकर अपने राउंड को यादगार बना दिया।

एलेक्स ने इस जोड़ी की छह बर्डी पुट्स में से चार लगाईं, जिनमें सबसे लंबी पुट 17 फीट से भी ज्यादा दूरी की थी। उन्होंने इसका श्रेय अपने बड़े भाई को दिया, जो यूएस ओपन 2022 के विजेता हैं और अपनी बारीकी से ग्रीन-रीडिंग की आदत के लिए जाने जाते हैं, जिसमें जमीन के स्तर से देखने के लिए लगभग जमीन पर लेट जाने जैसी मुद्रा भी शामिल है।

शेन लोरी और ब्रूक्स कोएप्का, पांच बर्डी लगाने के बावजूद, एक स्ट्रोक से कट से चूक गए। दो पार-3 होल्स—नंबर 3 और 17—पर बोगीज के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। तीसरे राउंड में फॉर्मेट बदलकर 'बेटर बॉल' हो जाएगा और रविवार को फिर से 'ऑल्टरनेट शॉट्स' पर लौट आएगा।

दूसरे राउंड में 70 का स्कोर करने के बाद, अमेरिकी खिलाड़ी डेविस थॉम्पसन और ऑस्टिन एक्रोएट भी दूसरे स्थान पर बराबरी पर रहे। ज्यूरिख क्लासिक के मौजूदा चैंपियन बेन ग्रिफिन और एंड्रयू नोवाक 134 के स्कोर के साथ, बहुत ही मामूली अंतर से 'कट' में जगह बना पाए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 April 2026 10:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story