Bihar Politics: सांसद पप्पू यादव के खिलाफ फिर FIR दर्ज, महिला आरक्षण बिल को लेकर दिया था विवादित बयान

सांसद पप्पू यादव के खिलाफ फिर FIR दर्ज, महिला आरक्षण बिल को लेकर दिया था विवादित बयान
बिहार की राजनीति में एक बार बयानबाजी पर घमासान मच गया है। इसको लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के विवाद बयान पर मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ राज्य महिला आयोग ने एक नोटिस जारी किया था

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में एक बार बयानबाजी पर घमासान मच गया है। इसको लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के विवाद बयान पर मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ राज्य महिला आयोग ने एक नोटिस जारी किया था, जिस पर जेडीयू की प्रदेश सचिव रीना चौधरी ने शास्त्री नगर थाने में पूर्णिया सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

रीना चौधरी का कहना है कि महिलाओं पर देने वाली टिप्पणियों को किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पप्पू यादव की माता और उनकी पत्नी दोनों राजनीति में सक्रिय है। ऐसे में इस प्रकार के बयान बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण हो जाते हैं। इसके साथ ही कहा कि उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। इस प्रकार के सवाल उठाए।

महिला सशक्तिकरण का मुद्दा

जेडीयू प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात लगातार उठा रहे हैं तो वहीं, इस प्रकार के बयानों से समाज पीछे की तरफ जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पप्पू यादव को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

10 प्रतिशत वो महिलाएं कौन है?

रीना चौधरी ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि यह बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण की बात है कि पप्पू यादव यह करते नजर आ रहे हैं कि राजनीति में आने के लिए 90 प्रतिशत महिला नेताओं को बिस्तर गर्म करना पड़ता है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि फिर 10 फीसदी बची महिलाओं में कौन आती है, जिसका जवाब उन्हें देना चाहिए। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि जब महिला आयोग का नोटिस पहुंचता है तो वे बीमारी का बहाना बनाने लगते हैं।

पप्पू यादव ने क्या दिया था बयान?

मंगलवार को पप्पू यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर एक बयान जारी किया था। इस दौरान उन्होंने 90 प्रतिशत महिला नेता बिना किसी समझौते के राजनीति में नहीं कदम रख सकती है। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति का पारा हाई बना हुआ है। इसी दिन महिला आयोग ने पप्पू यादव को नोटिस भेजा था।

Created On :   25 April 2026 11:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story