पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी -टीएमसी ने एक दूसरे पर लगाए आरोप, EC में भी की शिकायत

बीजेपी -टीएमसी ने एक दूसरे पर लगाए आरोप, EC में भी की शिकायत
कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने कहा कोलकाता पुलिस रिजर्व से अतिरिक्त बल तैनात किया है। नाकेबंदी की गई है। हमारा प्रयास एक ऐसा वातावरण बनाने का है जहां लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान कर सकें

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार और बीजेपी के बीच चुनाव में तीखी बहस जारी है। दोनों ही दल अपनी जीत के दावे के साथ एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे है।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद ने कहा सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई, और QRT अधिकारियों, CAPF अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं। सभी को 'क्या करें' और 'क्या न करें', और पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। भांगर के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। हमने एक BDDS टीम, खोजी कुत्ते, और कोलकाता पुलिस रिजर्व से अतिरिक्त बल तैनात किया है। नाकेबंदी की गई है। हमारा प्रयास एक ऐसा वातावरण बनाने का है जहां लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान कर सकें, संकरी गलियों में मोटरसाइकिल गश्त लगाई जाएगी।

TMC ने कहा हमें डायमंड हार्बर से जुड़ा एक वीडियो मिला है जिसे ECI मीडिया को दिखा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि TMC नेता लोगों को डरा रहे हैं। कैंपेन की अनुमति रात 10 बजे तक है और मोटरबाइक रैली रात करीब 9.51-52 बजे थी। रैली में कोई भड़काऊ नारा नहीं है लेकिन बांग्ला-विरोधी 'जॉय बांग्ला' के नारों से डर गए। हम ECI से पूछना चाहते हैं कि डायमंड हार्बर के होटल सागरिका में 'BJP उम्मीदवार' से सीक्रेट मीटिंग करते पकड़े गए पुलिस ऑब्जर्वर के खिलाफ क्या एक्शन लिया गया है। क्योंकि BJP नेता बेनकाब हो रहे हैं, क्योंकि मंदिरबाजार इलाके में कैश बांटने के लिए BJP के लोग गिरफ्तार हो रहे हैं - इसलिए डायमंड हार्बर में निलंबन किया गया। साफ है कि EC भाजपा की मदद करने की हर कोशिश कर रहा है। लेकिन 4 मई को जब बैलेट पेपर खुलेंगे तो ECI-भाजपा दोनों को झटका लगेगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, वहां ममता बनर्जी की रैली में कुर्सी थी लेकिन जनता नहीं थी,कुर्सियां थीं, स्टेज था, 500 पुलिसकर्मी थे लेकिन जनता नहीं थी इसिलए वे ममता बनर्जी वहां से भाग गईं।

Created On :   26 April 2026 2:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story