Ahmedabad Fire Incident: बापूनगर चौराहे के पास प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

बापूनगर चौराहे के पास प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। बापूनगर एक्सटेंशन के संजय नगर स्थित छपरा एक्सटेंशन में एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेट की टीम को आनन-फानन में रवाना किया गया ताकि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके। हादसे में अब तक किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े -राघव चड्ढा समेत दो-तिहाई नेताओं के BJP ज्वाइन करने पर नितिन नबीन का तंज, AAP के बहाने TMC पर साधा निशाना, कहा, 'डूबने की कगार पर...'

यह भी पढ़े -'वो सिर्फ जनता के सामने झूठ परोसने का काम...' अरविंद केजरीवाल के शीशमहल वाली तस्वीर पर AAP ने BJP को दिया दो टूक जवाब

आसमान में छाया काला धुआं

आग इतनी भीषण है कि काले धुएं के गुबार काफी दूर से ही देखा जा सकता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते होंगे कि हादसा कितना भीषण है। इस वक्त दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह हादसा कैसे हुआ इसको लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

आग बुझाने का काम जारी

चीफ फायर ऑफिसर मिहिर राणा ने कहा कि बापुनगर इलाके में प्लास्टिक पेलेट्स बनाने वाली एक कंपनी है, जहां हमें आग लगने की सूचना मिली। गोमतीपुर फायर स्टेशन से गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

अहमदाबाद के DCP ने क्या कहा?

अहमदाबाद के DCP (जोन-5) जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं। हमें आज सुबह 9 बजे जानकारी मिली थी, और तब से ही आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

Created On :   26 April 2026 1:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story