मौसम अपडेट: एमपी- राजस्थान, पंजाब में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी लोगों को मिलेगी धूप से राहत, कैसा रहेगा आज का मौसम?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में इस समय तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है जिससे दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) ने राहत की खबर दी है। आज (26 अप्रैल) देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। कुछ राज्यों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। खासकर उत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े -राघव चड्ढा समेत दो-तिहाई नेताओं के BJP ज्वाइन करने पर नितिन नबीन का तंज, AAP के बहाने TMC पर साधा निशाना, कहा, 'डूबने की कगार पर...'
दिल्ली में शाम को बदलेगा मौसम
दिल्ली में दिन के समय तेज धूप रहेगी लेकिन शाम तक मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल आ सकते हैं और कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। हवा भी तेज चलेगी जिससे गर्मी थोड़ी कम लगेगी।
यह भी पढ़े -'वो सिर्फ जनता के सामने झूठ परोसने का काम...' अरविंद केजरीवाल के शीशमहल वाली तस्वीर पर AAP ने BJP को दिया दो टूक जवाब
यूपी में मौसम का क्या हाल?
उत्तर प्रदेश में आज गर्मी बनी रहेगी और तापमान बढ़ सकता है। लेकिन 29 अप्रैल से 1 मई के बीच मौसम बदलने की संभावना है। कई जिलों में बारिश और आंधी आ सकती है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
बिहार में आज कई जगह बारिश और आंधी की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा है, इसलिए सावधानी जरूरी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, असम और अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Created On :   26 April 2026 11:33 AM IST













