TCS वर्ल्ड 10K बेंगलुरु इवेंट: कर्नाटक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए CM उमर अब्दुल्ला, डिप्टी सीम शिवकुमार ने कहा समय की मांग है अच्छा कार्य

डिजिटल डेस्क , बेंगलुरु। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कर्नाटक के बेंगलुरु में 'टीसीएस वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026' में हिस्सा लिया। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने TCS वर्ल्ड 10K बेंगलुरु इवेंट पर कहा मैं TCS का यह पहल करने के लिए शुक्रियाअदा करता हूं, वे बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। यह समय की मांग है।
यह भी पढ़े -कर्नाटक में जनेऊ विवाद फिर भड़का छात्र को 'जबरन' पवित्र धागा हटाने को कहने पर विरोध प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने TCS वर्ल्ड 10K बेंगलुरु इवेंट में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा TCS वर्ल्ड 10K बेंगलुरु इवेंट सफलतापूर्वक आज संपन्न हुआ, देश भर से 30 हजार लोगों ने इसमें भाग लिया। यह देखकर अच्छा लगा कि भारत, खासकर बेंगलुरु, एक रनिंग हब के तौर पर उभर रहा है, सभी आयु वर्ग के लोगों ने बहुत उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। यह विश्व स्तरीय कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में फिटनेस की क्रांति आ रही है, लोग फिटनेस को गंभीरता से ले रहे हैं, जिन लोगों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया, मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं
कांग्रेस विधायक एन.ए. हैरिस ने कहा कर्नाटक के लिए यह TCS वर्ल्ड 10K करवाना बहुत गर्व की बात है, मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी मुहीम है और यह बहुत से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती है। यह ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को ज़्यादा फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर रहा है। हर साल प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है, इस बार इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मुझे लगता है कि यह युवाओं के लिए फिट रहने के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।
यह भी पढ़े -बेंगलुरु में मैराथन का आयोजन, उमर अब्दुल्ला और तेजस्वी सूर्या समेत कई हस्तियों ने लगाई दौड़
Created On :   26 April 2026 2:07 PM IST












