सिद्धारमैया सरकार में अंदरूनी कलह!: दिल्ली में डीके शिवकुमार ने मीडिया के सवालों को किया इग्नोर, पंजाब के बाद क्या कर्नाटक में भी होने वाला है बड़ा खेला?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस में अंदरूनी कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राजधानी में कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान वो बैठकों के बारे में जानकारी साझा करने से बचे। डीके शिवकुमार ने कहा, "मैंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की है। मैं अपना काम जारी रखूंगा, लेकिन मैं यह खुलासा नहीं करूंगा कि मैं किन लोगों से मिला हूं। मैं दिल्ली सिर्फ यहां की हवा का आनंद लेने नहीं आया हूं।"
यह भी पढ़े -'हम पार्टियां नहीं तोड़ते' आम आदमी पार्टी में फूट के बाद 'ऑपरेशन लोटस' के आरोप पर बोले भाजपा सांसद
कर्नाटक में कांग्रेस में अंदरूनी कलह
दिल्ली में गुरुवार रात को मीडिया ने बातचीत के दौरान डीके शिवकुमार से पूछा कि क्या वह पार्टी नेताओं को चुनाव रिपोर्ट सौंपेंगे? इस पर उन्होंने कहा, "मैंने चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु, केरल और असम का दौरा किया। मुझे इन राज्यों में हुए घटनाक्रमों के बारे में अपने नेताओं को जानकारी देनी होगी। पार्टी ने मुझे वहां चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी थी। कर्नाटक में चुनाव कराना केपीसीसी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री के रूप में मेरा कर्तव्य है, और मैं इसे पूरा करूंगा।"
कर्नाटक में संभावित बदलावों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, "जिम्मेदारी भरे पद पर रहते हुए क्या मैं मीडिया के सामने ऐसे मामलों पर चर्चा कर सकता हूं? मैं इस बारे में बात नहीं करूंगा। कृपया मुझसे ऐसी जानकारी निकालने की कोशिश न करें।"
इस दौरा डीके शिवकुमार से मुस्लिम समुदाय में असंतोष को लेकर विधायकों और मंत्रियों की ओर से मुख्यमंत्री से मुलाकात की खबरों पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, 'हमें पार्टी स्तर पर कुछ जानकारी मिली है। हम सभी को मिलकर काम करना होगा।' मुख्यमंत्री के करीबी मंत्रियों की बैठक की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि कौन किसके करीब है। मुझे ऐसी बैठकों से कोई लेना-देना नहीं है।' जब उनसे वरिष्ठ विधायकों द्वारा मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से दिल्ली की एक और यात्रा की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आइए इंतजार करें और देखें।'
यह भी पढ़े -ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी अनिवार्यता पर संजय निरुपम ने कहा- कमजोर वर्गों पर दबाव डालना उचित नहीं
तमिलनाडु और केरलम में बनेगी गठबंधन सरकार - डीके. शिवकुमार
विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों पर उन्होंने कहा, "तमिलनाडु, केरल और असम में विधानसभा चुनाव और कर्नाटक में उपचुनाव संपन्न हो चुके हैं। हमने बुधवार को असम चुनावों पर एक जूम मीटिंग भी की थी। मैं फिर से असम का दौरा करूंगा। हम तमिलनाडु और केरलम में गठबंधन सरकार बनाएंगे। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने असम में बहुत मेहनत की है और हमारे गठबंधन को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।"
इस दौरान डीके शिवकुमार ने दिल्ली दौरे को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार के साथ हैदराबाद गया था और वहां से दिल्ली आया हूं। मैं सिर्फ ताजी हवा के लिए दिल्ली नहीं आया हूं। मुझे केंद्रीय मंत्रियों से बेंगलुरु से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करनी है। मैंने मिलने का समय मांगा था और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुझे शुक्रवार को सुबह 11।45 बजे का समय दिया है।' मुस्लिम नेताओं के निलंबन को रद्द करने की मांगों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'हमने किसे निलंबित किया है? उन्होंने खुद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। कृपया त्यागपत्र में लिखी बातों की जांच करें।"
Created On :   24 April 2026 8:04 PM IST






