मुश्किलों में घिरे कर्नाटक के डीजीपी: पहले हुए सस्पेंड और अब नौकरी गंवाने का डर...राव की अश्लील वीडियो वायरल होने से सीएम-गृह मंत्री नाराज

पहले हुए सस्पेंड और अब नौकरी  गंवाने का डर...राव की अश्लील वीडियो वायरल होने से सीएम-गृह मंत्री नाराज
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के डीजीपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राज्य के गृह मंत्री ने साफ-साफ कह दिया है कि जांच के बाद रामचंद्र राव को हमेशा के लिए अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव एक वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। पूरा मामला दफ्तर में अश्लील हरकत करने से जुड़ा हुआ है। डीजीपी के खिलाफ फौरन एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इस केस ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा कर रख दी है। राव के सस्पेंशन पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर (G Parameshwara) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मैं इस घटना से बेहद दुखी हैं। उन्होंने बताया कि राव को अभी केवल निलंबित किया गया है लेकिन पूरी जांच के आधार पर बर्खास्त भी किया जा सकता है। परमेश्वर ने आगे कहा कि ऐसा किसी भी विभाग में नहीं होना चाहिए।

कर्नाटक के गृह मंत्री का रिएक्शन

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि हमने तुरंत कार्रवाई की। जांच के बाद कुछ भी हो सकता है। उसे बर्खास्त भी किया जा सकता है। हमने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि हमें तुरंत कार्रवाई करनी थी। हमने बिना किसी झिझक के, यह देखे बिना कि वह एक सीनियर अधिकारी हैं, कार्रवाई की। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके बाद हम आगे कार्रवाई करेंगे। न सिर्फ पुलिस विभाग, बल्कि कोई भी विभाग ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं कर सकता और इसीलिए हमने तुरंत कार्रवाई की। सीएम भी नाराज हैं, मैं भी नाराज हूं क्योंकि यह हमारा विभाग है, इसलिए हमें यह सही नहीं लगा।

क्या है पूरा मामला?

सोना तस्करी मामले में आरोपी रान्या राव के पिता और कार्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे डीजीपी अपने दफ्तर में वर्दी पहने हुए हैं और महिलाओं को हग-किस कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो डीजीपी कार्यालय में बिना किसी को बताए लिया गया है। हालांकि, राव ने वीडियो को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो मनगढ़ंत है और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

Created On :   20 Jan 2026 10:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story