Shashi on Donald Trump: छोटी सी...नजरंदाज करो, भारत को नर्क का द्वार बताने वाले वीडियो पर शशि थरूर की आई प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक कंजर्वेटिव होस्ट के पोडकास्ट का हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें ट्रंप ने चीन और भारत को नर्क का द्वार बताया है। उन्होंने कहा चीन या भारत या दुनिया की किसी और नरक से आते हैं। यह देखने के लिए आपको ज़्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है।
ट्रंप वाले बयान पर थरूर ने कहा कि भारत को इतनी छोटी सी बात पर भड़कना नहीं चाहिए। FRANCE 24 से बात करते हुए थरूर ने कहा कि भारत को ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट जैसी छोटी सी बात पर भड़कना नहीं चाहिए। यह हमारी कूटनीति नहीं है। अगर मैं भारत सरकार में होता तो इसे नजरंदाज कर देता।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत चीन समेत एशिया के देशों को नर्क जैसी जगह करार दिया था. इस वीडियो क्लिप में कहा गया था कि प्रवासी लोग अपने बच्चों की नागरिकता हासिल करने के लिए प्रेग्नेंसी के दिनों में अमेरिका आते हैं। इस वीडियो में यह भी कहा गया था कि यहां पैदा होने वाला तुरंत नागरिकता हासिल कर लेता है।
इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने ट्रंप के की पोस्ट को साझा कर कहा प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार से जरा समय निकाल कर इस बारे में भी प्रतिक्रिया दें। खरगे ने एक्स पर पोस्ट में कहा था कि मोदी जी के प्रिय मित्र नमस्ते ट्रंप ने भारत के बारे में अपशब्द कहे हैं। मोदी जी इन बयानों पर चुप रहते हैं। वहीं, भारत सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि मैं इसे यहीं छोड़ता हूं।
Created On :   27 April 2026 1:55 AM IST













