MP News: एमपी विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण रहेगा मुद्दा, विपक्ष को घेरने की तैयारी में सरकार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार (27 अप्रैल) को विधानसभा का एक विशेष सत्र होने जा रहा है। इस सत्र की शुरुआत दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देकर की जाएगी। इसके बाद सबसे बड़े मुद्दे महिला आरक्षण पर चर्चा होगी। सरकार चाहती है कि देशभर में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) इस पर प्रस्ताव पेश करेंगे। इस सत्र को राजनीतिक रूप से भी बहुत अहम माना जा रहा है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इस मुद्दे पर अपनी-अपनी बात जनता तक पहुंचाना चाहते हैं और एक-दूसरे को घेरने की तैयारी में भी हैं।
यह भी पढ़े -राघव चड्ढा समेत दो-तिहाई नेताओं के BJP ज्वाइन करने पर नितिन नबीन का तंज, AAP के बहाने TMC पर साधा निशाना, कहा, 'डूबने की कगार पर...'
महिला आरक्षण पर होगी खास चर्चा
आपको बता दें कि, इस सत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर बात होगी। सरकार चाहती है कि यह नियम संसद और सभी राज्यों में लागू हो। साथ ही, परिसीमन की प्रक्रिया जल्दी पूरी करने की भी मांग रखी जाएगी ताकि आरक्षण जल्द लागू हो सके।
यह भी पढ़े -'वो सिर्फ जनता के सामने झूठ परोसने का काम...' अरविंद केजरीवाल के शीशमहल वाली तस्वीर पर AAP ने BJP को दिया दो टूक जवाब
भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने
भाजपा का कहना है कि पहले विपक्ष की वजह से यह बिल अटका रहा। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि मौजूदा सीटों पर ही आरक्षण लागू होना चाहिए। दोनों दल इस मुद्दे पर एक-दूसरे को घेरने की कोशिश करेंगे।
सत्र से पहले रणनीति बैठक
जानकारी के मुताबिक, सत्र की शुरुआत से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने बैठक बुलाई है। भाजपा की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गई है। वहीं, बात करें कांग्रेस की बैठक की तो यह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के घर होगी जहां आगे की रणनीति तय होगी।
Created On :   27 April 2026 8:44 AM IST













