Bengal Assembly Elections 2026: पीएम मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट बैठक में किसान सम्मान निधि समेत इन योजनाओं पर लिया जाएगा फैसला

पीएम मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट बैठक में किसान सम्मान निधि समेत इन योजनाओं पर लिया जाएगा फैसला

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पीएम मोदी रविवार (26 अप्रैल) को बंगाल के दूसरे चरण के मतदान के लिए बनगांव में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया। PM ने कहा अगर राज्य में BJP की सरकार बनती है तो पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 9 हजार रुपए कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा इस सरकार ने आयुष्मान योजना को लागू नहीं होने दिया। भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बैठक में ही इस योजना को लागू किया जाएगा। बता दें, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तरह लोगों को हर वर्ष 6 हजार रुपए दिए जाते हैं।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान कई वादे किए। उन्होंने कहा लखपति अभियान के तहत बंगाल की 75 लाख बहनों को सरकार बनने के बाद मदद करेगी। हर साल महिलाओं को 1 लाख रुपया दिया जाएगा ताकि वे लखपति दीदी बन सकें। बंगाल की बेटियां अपने मन के अनुसार कोई भी रोजगार करें, बहनों की मदद हम करेंगे। बैंक गारंटी मांगता है, बहनों के पास यह गारंटी कहां से होगी, इसलिए आपके भाई ने तय किया है कि मेरी बहनों की बैंक की गारंटी आपका भाई मोदी देगा।

पीएम आवास के तहत हर गरीब बहनों को पक्का मकान बनाने के डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। आगे उन्होंने कहा मैं जानता हूं हमारी बहनों को बिजली बिल की भी चिंता सताती रहती है। आपका बिल जीरो आए, इसके लिए मोदी सरकार आपको 80 हजार रुपए देगी ताकि आप सोलर प्लांट लगा सकें। हमारी एक और ऐलान सुन लीजिए आप सभी बीजेपी सरकार बनने के तुरंत बाद ही आयुष्मान योजना को लागू करने का निर्णय लिया जाएगा। इसमें आपको 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मिलेगी।

Created On :   26 April 2026 8:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story